खेलमध्यप्रदेशसिवनी

इलेवन स्टार ने ज्यारत स्पोर्टस क्लब सिवनी को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता

सिवनी यशो:-   जिला फुटबाल संघ सिवनी द्वारा स्टेडियम मैदान सिवनी पर आयोजित जिला स्तरीय चैम्पियन ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खिताबी भिड़त इलेवन स्टार एवं ज्यारत स्पोर्टस क्लब के मध्य हुई प्रारभ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी के द्वारा दोनो टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया एवं किक मारकर फाईनल मैच शुरू कराया इस अवसर पर उनके साथ पी.जी.कालेज सिवनी की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बाबा पाण्डे तथा एहफाज खान थे। खेला गया फाईनल मुकाबला बहुत रोमंचकारी रहा जिसमें सर्वप्रथम खेल के 15 मिनट के भीतर ही ज्यारत स्पोर्टिंग क्लक के मोहसीन खान ने 1 गोल मारकर बढ़त बना ली जिसे 10 मिनट पश्चात इलेवन स्टार क्लब के खिलाडी अशीष तिवारी ने गोल मारकर टीम को बराबरी में ला दिया। 
इलेवन स्टार ने ज्यारत स्पोर्टस क्लब सिवनी को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता - Seoni News
मैच के मध्यांतर के पश्चात इलेवन स्टार क्लब के खिलाडियों ने अपनी रणनीति बदली एवं एक के बाद एक 2 गोल वरूण चौहान ने मारकर 3-1 की बढ़त बना ली और यह परिणाम अंत तक यथावत रहा। इस प्रकार इलेवन स्टार क्लब ने 3-1 से खिताबी मुकाबला जीता। 
समापन अवसर पर इरफान खान उपाध्यक्ष जिला फुटबाल संघ, महेश सिंह सिसोदिया श्रीराम फाईनेंस लिमिटेड छिंदवाड़ा योगेश वैरागी ,प्रबंधक श्रीराम फाईनेंस लिमिटेड सिवनी द्वारा संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी एवं व्यक्तिगत पुरूस्कार प्रदान किये गये। 
बेस्ट गोल कीपर का पुरूस्कार मोनू मानाठाकुर आजाद क्लब को,बेस्ट स्कोरर को पुरूस्कार इलेवन स्टार क्लब के खिलाडी वरूण चौहान, बेस्ट डिफेंडर का पुरूस्कार इनेवन स्टार के प्रहलाद सरयाम तथा बेस्ट प्लेयर का खिताब ज्यारत स्पोर्टिंग के जुनैद खान को राजा मिश्रा के द्वारा अपने पिता स्वार्गीय लक्ष्मण प्रसाद मिश्रा की स्मृति में प्रदान किया गया वही 10001.00 का नगद पुरूस्कार तवरेज पटैल द्वारा ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब को प्रदान किया गया तथा 1000.00 की नगद राशि तवरेज पटैल द्वारा इलेवन स्टार क्लब को प्रदान की गई इसके साथ ही 1000.00 की राशि तवरेज पटैल द्वारा ज्यारत स्पोर्टिंग क्लब के गोल कीपर तबरेज अली को प्रदान की गई। निर्णायको को टे्रकसूट  महेश सिंह सिसोदिया द्वारा प्रदान किये गये इसके अलावा कार्यकताओं को साल जिला फुटबाल संघ द्वारा वितरित किये गये। अंत में सभी सहयोगियों तथा पत्रकार बंधुओं ने फुटबाल खेल के समाचार को अपने स्थानीय समाचार पत्रों में स्थान देने का उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button