मध्यप्रदेशसिवनी

किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने और गिरदावरी कार्यों की गति पर जोर

कलेक्टर सुश्री जैन की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Seoni, 07 September 2025

सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व प्रकरणों पर समीक्षा

बैठक की शुरुआत में कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, भू-अभिलेख संधारण एवं न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए।

किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर

कलेक्टर ने साइबर तहसील, वन ग्राम से राजस्व ग्राम संपरिवर्तन, स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए

और इसके लिए आधार सीडिंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

साथ ही 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

खरीफ फसल गिरदावरी पर जोर

बैठक में खरीफ फसल गिरदावरी कार्यों की समीक्षा भी हुई।

कलेक्टर ने धान, मक्का समेत अन्य फसलों की सही-सही गिरदावरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गलत गिरदावरी किसी भी स्थिति में न की जाए और शेष कार्यों को 15 सितम्बर तक पूर्ण किया जाए।

साथ ही अधिकारियों को पटवारियों द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्यों का स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए
किसानों को योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने और गिरदावरी कार्यों की गति पर जोर

पीडीएस दुकानों का निरीक्षण

कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के निरीक्षण पर भी जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि –

राशन वितरण की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जाए और रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य

कलेक्टर सुश्री जैन ने कहा कि राजस्व अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहते हुए किसानों और नागरिकों से जुड़े कार्यों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ संपन्न करें। साथ ही राजस्व वसूली के लक्ष्यों की पूर्ति भी समय पर सुनिश्चित करें

https://www.mpinfo.org/Home/Frm_Minister_Depart_Info?catId=75

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!