मध्यप्रदेशसिवनी
सिवनी कलेक्टर की सख्ती: अफसरों को कारण बताओ नोटिस, फिर भी सुधार नहीं
कलेक्टर की सख्ती के बाद भी अफसर ढीले, आखिर क्यों असर नहीं हो रहा?”
Seoni 01 September 2025
सिवनी यशो:- सीएम हेल्पलाइन, नामांतरण-बंटवारे और पेंशन जैसे मामलों पर हर बार जोर, चेतावनी और यहां तक कि जुर्माना भी। फिर भी विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा। यही कारण है कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने एक बार फिर समय-सीमा बैठक में ऐसे लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
- कोई भी शिकायत नॉट अटेंड न रहे।
- हर प्रकरण पर फॉलोअप दर्ज होना जरूरी।
- पहले भी कई बार चेतावनी और जुर्माने के बावजूद विभागीय सुधार न होना चिंता का विषय।
राजस्व प्रकरणों पर गाज
- नामांतरण, बंटवारा और अभिलेख दुरुस्तीकरण जैसे मामलों में विलंब पर कलेक्टर ने असंतोष जताया।
- किसानों की स्वामित्व योजना और रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न लाने वाले पटवारियों पर कार्रवाई के निर्देश।
खाद्य निरीक्षकों पर नोटिस
उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर
खाद्य निरीक्षक अमित चौधरी
खाद्य निरीक्षक प्रतीक तिवारी
को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
अन्य अहम निर्देश
- जलजीवन मिशन योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने का आदेश।
- कालाबाजारी और अमानक बीज-खाद बिक्री पर सख्त कार्यवाही।
- लंबित पेंशन प्रकरण समय पर पेंशन कार्यालय भेजने की हिदायत।
- हाईकोर्ट प्रकरणों के जवाब समय पर दाखिल करने का आदेश।
संदेश साफ
कलेक्टर ने दो टूक कहा कि “जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।”
हालांकि नोटिस और जुर्माने के बावजूद विभागीय अफसरों पर इसका कोई स्थायी असर दिखाई नहीं दे रहा।



