Mon, 19 Oct 2026 | 04:52:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन!

केवलारी : खामी–उगली में भव्य ‘जय चोखापाट बाबा किसान सम्मेलन’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेंगे किसानों को संबोधित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 14, 2026 07:55 pm / Post views : 1036

केवलारी : खामी–उगली में भव्य ‘जय चोखापाट बाबा किसान सम्मेलन’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेंगे किसानों को संबोधित
शेयर करें:

Shivraj Singh Chouhan Keolari

केवलारी : खामी–उगली में भव्य ‘जय चोखापाट बाबा किसान सम्मेलन’, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेंगे किसानों को संबोधित

दो दिवसीय बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन, हजारों किसानों की होगी सहभागिता – परंपरा, कृषि और ग्रामीण संस्कृति का संगम

सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खामी–उगली में किसानों की आस्था, परंपरा और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े भव्य “जय चोखापाट बाबा किसान सम्मेलन एवं पारंपरिक बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता” का दो दिवसीय आयोजन 14 एवं 15 मार्च 2026 को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को आयोजित होगा। इस अवसर पर देश के लोकप्रिय किसान नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan Keolari) वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर क्षेत्र के किसानों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

किसानों और ग्रामीण संस्कृति का महोत्सव

यह आयोजन किसानों के सम्मान, उनकी मेहनत और ग्रामीण परंपराओं को समर्पित है। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों किसान, ग्रामीणजन, युवा, जनप्रतिनिधि तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। पारंपरिक बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति की जीवंत पहचान मानी जाती है, जिसमें किसान अपने बैलों की ताकत, प्रशिक्षण और समन्वय का प्रदर्शन करते हैं।

दो बार भोपाल जाकर दिया था आमंत्रण

पट प्रतियोगिता समिति के सदस्य एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन समिति के सदस्य दो बार भोपाल जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan Keolari) से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह कर चुके थे। उन्होंने कार्यक्रम में आने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन व्यस्त शासकीय दौरे के कारण उनका प्रत्यक्ष रूप से आना संभव नहीं हो पाया।

Shivraj Singh Chouhan Keolari-  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किसानों से करेंगे संवाद

समिति द्वारा क्षेत्र के किसानों के लिए वीडियो संदेश जारी करने का निवेदन किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने प्रसन्नतापूर्वक कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने और किसानों से संवाद करने की सहमति दी। इस दौरान वे कृषि विकास, किसान कल्याण, प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक तथा केंद्र सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

किसानों और युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

आयोजक समिति ने क्षेत्र के किसान भाइयों, युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और केंद्रीय कृषि मंत्री के वर्चुअल संबोधन से लाभान्वित हों। [video width="960" height="720" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2026/03/VID-20260314-WA0085.mp4"][/video] https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2232324&reg=3&lang=2

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष