मध्यप्रदेशसिवनी

सेवा पखवाड़े में बालाघाट को मिली विकास की सौगात, नपा परिषद ने किए लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम

स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और आधारभूत संरचना को मिले नए आयाम – जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

Balaghat 26 September 2025

बालाघाट यशो:- प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा 26 सितम्बर 2025 को विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

दिनभर हुए इन आयोजनों से नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक सौगातें मिलीं।

"बालाघाट में सेवा पखवाड़े के तहत लोकार्पण कार्यक्रम"
सेवा पखवाड़े में बालाघाट को मिली विकास की सौगात, नपा परिषद ने किए लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम

पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी की विशेष निधि से स्वीकृत लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये के चार कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रमों की मुख्य झलकियाँ

  • सुबह 10:00 बजे – मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण
    वार्ड क्रमांक 29 में 25 लाख की लागत से बने संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सेवाएँ प्राप्त कीं।

  • दोपहर 02:00 बजे – महात्मा गांधी स्कूल भवन एवं लाइब्रेरी का भूमिपूजन
    आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय और नए स्कूल भवन का भूमिपूजन हुआ। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा संसाधनों का बेहतर वातावरण मिलेगा।

"बालाघाट में सेवा पखवाड़े के तहत लोकार्पण कार्यक्रम"
सेवा पखवाड़े में बालाघाट को मिली विकास की सौगात, नपा परिषद ने किए लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम
  • दोपहर 02:30 बजे – मिनी स्टेडियम एवं उत्कृष्ट विद्यालय मैदान विकास
    खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु मिनी स्टेडियम और विद्यालय मैदान विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया।

  • दोपहर 03:00 बजे – स्विमिंग पूल निर्माण का भूमिपूजन
    सिविल लाइन स्टेडियम परिसर में स्वीमिंग पूल निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। यह सुविधा स्वास्थ्य और खेल दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी गई।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन,

सांसद भारती पारधी,

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मौसम बिसेन,

नपा परिषद बालाघाट  अध्यक्ष भारती ठाकुर,

उपाध्यक्ष योगेश बिसेन,

सभापति समीर जैसवाल

सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं

गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

नेताओं के विचार

  • नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर ने कहा –

  • “शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है।

  • नए स्कूल भवन और आधुनिक लाइब्रेरी से बालाघाट के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और

  • उच्च शिक्षा के लिए बेहतर साधन मिलेंगे।”

  • राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मौसम बिसेन ने कहा –

  • “मिनी स्टेडियम और स्विमिंग पूल से युवाओं का सर्वांगीण विकास होगा। बालाघाट खेल मानचित्र पर अपनी पहचान बनाएगा।”

https://mp.bjp.org/hi/state-pressreleases/saevaa-pakhavaadaa-para-paradaesa-sataraiya-kaarayasaalaa-sanpanana

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!