मंडला यशो:-स्कूल चलें हम अभियान के तहत सभी शासकीय शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए उनसे नियमित शाला आने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी शालाओं में एसएमडीसी, शाला प्रबंधन समिति की विशेष बैठक एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में शाजापुर जिले के गोलाना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम देखा और सुना गया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव
समस्त शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई 2023 तक भविष्य की भेंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शालाओं में जाकर विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए अपनी रूचि के अनुसार लक्ष्य तय करने तथा उसे हासिल करने के टिप्स दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक शाला में अध्यापन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शालेय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। भविष्य की भेंट कार्यक्रम के तहत् अधिकारियों को कलस्टर आवंटित किए गए थे। भेंट के दौरान अधिकारियों ने शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को उपयोगी वस्तुएं भी सहयोग स्वरूप प्रदान की गई।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.