WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत : पुलिस जाँच में जुटी

मंडल यशो:- मध्य प्रदेश के आदिवासी मंडला जि़ले की बिछिया तहसील के लफरा गांव के स्कूल में छात्राओं के साथ शरारती तत्वों ने शर्मनाक हरकत की है जिसकी जानकारी मिलने पर छात्रााओं के परिजन एवं ग्रामीण आगबबूला हो रहे है वही प्रशासन इस मामले की सूक्ष्मता से जाँच में जुटा है । जानकारी के अनुसार गांव के सरकारी को-एड हायर सेकेंडरी स्कूल में कला संकाय की कक्षा 11वीं की तीन छात्राएं अंग्रेज़ी क्लास अंटेंड करने के लिए लैब में गईं हुईं थीं। इसी दौरान शरारीती तत्वों ने उनकी पानी की वाटलों में अज्ञात तरल पदार्थ भर दिया जिसकी बदबू पेशाब जैसी आ रही थी ।
जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन अंग्रेज़ी विषय की कक्षा अटेंड करने छात्राएँ दूसरे कक्ष में चली गयी और अपनी पानी की वाटल सहित अन्य शिक्षण सामग्री रोज के अनुसार वहीं छोड़ गयी परंतु जब वह लौटीं और इनमें से एक ने वॉटर बॉटल से पानी पीया तो उसे पानी कड़वा, दुर्गंध युक्त एवं अजीब सा लगा तो उसने सहेलियों को बताया। छात्राओं ने अपनी-अपनी वॉटर बॉटल को सूंघा तो पेशाब जैसी दुर्गंध आयी। पानी का रंग भी बदला हुआ था जिससे उन्हें यह समझते हुये समय नहीं लगा कि उनके साथ किसी ने शरारत की है । छात्रााओं ने इस बात की शिकायत अपने शिक्षक और प्राचार्य से की। जिस पर प्रबंधन ने मामले को तूल न देने की हिदायत देते हुए मामले को वहीं समाप्त करने पर जोर दिया ।
स्कूल में तो छात्राओं ने प्राचार्य की हिदायत मानते हुये वाटल के पानी को फेंक दिया और आगे के अध्यापन में जुट गयी परंतु जब वे घर पहुंची तो अपने परिजनों को जानकारी दी जिस पर परिजन और ग्रामवासी मंगलवार को स्कूल पहुंचे। जमकर बवाल किया। मामले की भनक लगी तो स्थानीय अफ़सर मौक़े पर पहुंचे। शिकायतें सुनीं और थाना बम्हनी बंजर में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!