छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनी

भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद उम्मीदवार- प्रहलाद पटैल

लिख लो पांचवी बार फिर बनेगी भाजपा सरकार,
-भाजपा ने आदिवासियों को दिया विकास और सम्मान

-बिना कार्यकर्ता प्रत्याशी कुछ नहीं कर सकते

सिवनी में बोले केन्द्रीय मंत्री, कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में जुटना होगा, हर बूथ पर जीत का संकल्प लें

 

भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद उम्मीदवार- प्रहलाद पटैल - Seoni News

सिवनी यशो:-केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटैल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा संगठन है,जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं उम्मीदवार होता है और चुनाव लड़कर जिताता है। प्रत्याशी की इतनी शक्ति ही नहीं है कि वो अकेले चुनाव लड़कर जीत सके। पार्टी का संगठन और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही उम्मीदवार को विजयश्री दिलाती है। श्री पटैल आज सिवनी जिले की विधानसभा लखनादौन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी विजय सिंह उइके सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-दो प्रश्नों का जवाब खुद से मांगें

भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद उम्मीदवार- प्रहलाद पटैल - Seoni News

श्री पटैल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दो प्रश्नों का जवाब खुद से मांगें। पहला,वे राजनीति में क्यों आए। दूसरा,राजनीति में करने के लिये उन्होंने भाजपा को ही क्यों चुना। इन दो प्रश्नों का जिस दिन ठीक-ठीक जवाब मिल जाएगा, उस दिन दुनिया की कोई शक्ति आपको अपने लक्ष्य से नहीं भटका सकती। उन्होंने कहा कि आज से 17 सितंबर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे विधानसभा के सभी 407 बूथों पर पार्टी की जीत तय करें। चुनाव के दिन प्रत्याशी हर बूथ तक नहीं जा सकता इसलिए कार्यकर्ता को समझना होगा कि उसे क्या करना है और कैसे करना है। उन्होंने कहा कि आज तो भाजपा की सरकार है और हमारे पास लोगों को बताने के लिए उपलब्धियां हैं,लेकिन आज से 30 साल पहले तक पार्टी के पास सरकार तो दूर कार्यकर्ता भी पर्याप्त नहीं थे। उन्होंने कहा कि हम किस मुश्किल वक्त से पार्टी को निकालकर लाए हैं, वो एक लंबी दास्तान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने जनता को जो दिया है, वो विकास भी है और सम्मान भी है। भाजपा के कार्यकर्ता के पास आज जनता के सामने रखने के लिए उपलब्धियों की फेहरिस्त है,जिसका लाभ हमें उठाना चाहिए।

-हमें कांग्रेस के भ्रम को हराना है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों साल आदिवासियों को डराया कि यदि बीजेपी सत्ता में आई तो आदिवासियों को मिलने वाले अधिकार और सुविधाएं छिन जाएंगी। लेकिन, जब भाजपा आई तो उसने आदिवासियों के जीवन का कायाकल्प कर दिया। अभी भी कांग्रेस अपने षडयंत्र में जुटी हुई है,लेकिन अब उसकी सफलता स्वप्र जैसी हो गयी है। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी

दुर्गावती की 500 वीं जयंती का वर्ष है। भाजपा का ही काम है कि आज उनकी समाधि में मेले लगते हैं। एक वक्त था,जब रानी की गौरवगाथा ज्यादा लोगों को पता भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्री रहते हुये उन्होंने छिंदवाड़ा की सैकड़ों बावडिय़ों का जीर्णोद्धार कराया,जो हमारे आदिवासी आदिवासियों का इतिहास है। श्री पटैल ने चुनौती देते हुये कहा कि कमलनाथ 42 साल पहले छिंदवाड़ा से सांसद बने थे। उन्होंने एक भी बावड़ी की तरफ ध्यान दिया हो तो बताएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को अपनी सरकार और नेतृत्व की उपलब्धियों को पूरी ताकत के साथ जनता के बीच लेकर जाना होगा, तभी हम पांचवी बार भाजपा की सरकार बनाने की ओर अग्रसर होंगे

भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद उम्मीदवार- प्रहलाद पटैल - Seoni News
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुये बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल की सभा के पश्चात भाजपा प्रत्याशी विजय उईके ने नगर में निवासरत लोकतंत्र सेनानियों का आशीर्वाद लेकर न्यू हीरा लाँन से नामांकन रैली निकाली जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे, नामांकन रैली बस स्टैण्ड से दशहरा चल समारोह मार्ग से होते हुये एस डी एम कार्यालय पहुँची जहाँ भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन जमा किया । लखनादौन में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, विधानसभा प्रभारी जयदीप चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, पूर्व विधायक डालसिंह मर्सकोले, लोकतंत्र सेनानी श्रीचंद जैन, सुधीर राय, सुनील जैन, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मीउकास, सुदाम गुप्ता, नरेन्द्र टांक, भुवन अवधिया, विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं आम जन बडी संख्या में उपस्थित रहे । विजय उईके ने नगर में निवासरत लोकतंत्र सेनानियों का आशीर्वाद लेकर न्यू हीरा लाँन से नामांकन रैली निकाली जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे, नामांकन रैली बस स्टैण्ड से दशहरा चल समारोह मार्ग से होते हुये एस डी एम कार्यालय पहुँची जहाँ भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन जमा किया । लखनादौन में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, विधानसभा प्रभारी जयदीप चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, पूर्व विधायक डालसिंह मर्सकोले, लोकतंत्र सेनानी श्रीचंद जैन, सुधीर राय, सुनील जैन, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मीउकास, सुदाम गुप्ता, नरेन्द्र टांक, भुवन अवधिया, विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं आम जन बडी संख्या में उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button