मध्यप्रदेशसिवनी
सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
भैया-बहिनों ने पायी उत्कृष्ट सफलता, साक्षी पगारे, तनुश्री नंदनवार, लक्ष्य यादव का सुयश
Seoni 07 May 2025
सिवनी यशो:- माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा घोषित हाईस्कूल/हायरसेकेण्डरी परीक्षा परिणामों में सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी के छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल करते हुए, संस्था के उच्च शैक्षणिक स्तर को प्रमाणित किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में संस्था के 108 छात्रों ने सफलता हासिल की। इनमें से 08 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए है। जिसमें प्रथम स्थान साक्षी पगारे ने 97 प्रतिशत अंको के साथ प्राप्त किया है जबकि द्वितीय स्थान तनुश्री नंदनवार ने 96.2 प्रतिशत अंको के साथ प्राप्त किया है। वही तृतीय स्थान लक्ष्य यादव ने 96 प्रतिशत अंको के साथ प्राप्त किया है।



