छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेश

रेलवे में यात्री सुविधाओं का विस्तार…

फुट ओवर ब्रिज का निर्माण से यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्टेशन पर आवागमन को सुगम

Chhindwara 21 January 2025
 छिंदवाड़ा यशो:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के 08 रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्टेशन पर आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से 08 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण सफलत ापूर्वक पूरा कर लिया गया है ये एफओबी संबंधित स्टेशनों के प्लेटफॉर्म नंबर 01 और 02 को जोड़ते हैं,जिससे यात्री अधिक सुरक्षित और सुगम तरीके से आवागमन कर सकेंगे। 
इसके अतिरिक्त मंडल के अंतर्गत मुड़हीपार रेलवे स्टेशन पर एफओबी का विस्तार कर इसे सभी प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। इस महत्वपूर्ण विस्तार से यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी औरप्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस प्रयास से दुर्घटनाओं कीसंभावना में भी कमी आएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा छिंदवाडा – नैनपुर खंड के झिलमिली स्टेशन पर21.11 मीटर, नागपुर-दुर्ग रेल खण्ड के राजनांदगांव स्टेशन पर 60.00 मीटर, नागभीड़-चांदाफोर्ट रेल खंड के राजोली स्टेशन पर 25.60 मीटर, छिंदवाडा-इतवारी रेल खंड के लोधीखेडा स्टेशन पर 30.42 मीटर, रामाकोना स्टेशन पर 30.42 मीटर व भीमालगोंडी स्टेशन पर 25.60 मीटर, गोंदिया-नैनपुर रेल खंड पर चारेगाँवस्टेशन पर 30.50 तथा बालाघाट-नैनपुर रेल खण्ड पर नगरवाडा स्टेशन पर 25.00 मीटर लंबा एफओबी का निर्माण कार्य पूर्ण किया है। 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। एफओबी निर्माण और विस्तार कार्य यात्रियों को न केवल सुरक्षित आवागमन का अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि उनका यात्रा अनुभव भी पहले से अधिक सुगम बनाएगा। यह प्रयास रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और उनके यात्रा अनुभव को संतोषजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे प्रशासन यात्री अनुभव को बेहतर बनाने और उन्हें आधुनिक एवं सुरक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button