सिवनी

मशहूर क्रिकेटर व सेवानिवृत्त प्राचार्य अरविन्द दत्त दीक्षित “गुरु भईया” ब्रह्मलीन

सिवनी यशो:- अपने समय के मशहूर क्रिकेटर, बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य अरविन्द दत्त दीक्षित, जिन्हें स्नेहपूर्वक “गुरु भईया” के नाम से जाना जाता था, का आज 17 फरवरी, मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

स्व. दीक्षित अपने सरल, अनुशासित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने प्राचार्य के रूप में उल्लेखनीय सेवाएँ दीं, वहीं क्रिकेट के माध्यम से भी अनेक युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

दिवंगत आत्मा की अंतिम यात्रा आज मंगलवार को अपराह्न 4:30 बजे उनके निज निवास से निकलकर कटंगी नाका मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

उनके निधन पर नगर के शिक्षकों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों एवं शिष्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

ॐ शांति ॐ

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!