सिवनी
किसानों को फसल क्षति की राशि पहुँच रही खाते में
5 करोड़ से अधिक की राहत राशि प्रभावितों के खाते में पहुंची
सिवनी यशो: – मानसून के दौरान जिले में जारी अतिवृष्टि से प्रभावित हुए कृषकों एवं आम नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित आंकलन कर फसल एवं संपत्ति क्षति की राहत राशि स्वीकृत एवं वितरित करने की कार्यवाही की गई है। जुलाई माह से आज दिनांक तक 7385 कृषकों को 7 करोड़ 29 लाख 34 हजार 836 रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है।
जिसमें से 5404 कृषकों को 4 करोड़ 91 लाख 46 हजार 569 रूपये की राहत राशि का हस्तांतरण संबंधित कृषकों के बैंक खाते में किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 1872 प्रभावित व्यक्तियों को 81 लाख 28 हजार 550 रूपये की राशि संपत्ति हानि की राहत राशि के रूप में स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही संपत्ति हानि की शतप्रतिशत राहत राशि का संबंधित व्यक्ति के खाते में हस्तांतरण किया जा चुका है। इसक प्रकार आज दिनांक तक 5 करोड़ 72 लाख 75 हजार 119 रूपये की राहत राशि का वितरण आज दिनांक तक जिले में हो चुका है।





