मध्यप्रदेशसिवनी
झूलते तारो सहित अन्य गड़बडियों को विद्युत विभाग शीघ्र दुरूस्त करें – कलेक्टर
कलेक्टर ने की विद्युत विभाग की विभागीय समीक्षा
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने मंगलवार 24 सितम्बर को उर्जा विभाग की विभागीय समीक्षा कर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर सुश्री जैन ने उर्जा विभाग के वितरण केन्द्रवार कनेक्शन तथा वसूली की समीक्षा के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अटल किसान ज्योति योजना, मुख्यमंत्री कृषि मित्र योजना के साथ ही प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लक्ष्य पूर्ति के लिए योजनाओं के प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकतम व्यक्तियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों को मेंटनेस कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने झूलते तारों तथा खंबों की टूट-फूट, बंद ट्रांसफार्मर आदि की शिकायतों को तत्काल मरम्मत कार्यवाही करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने कृषकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कृषि फिडर में आने वाली समस्या वोल्टेज तथा कटौती की शिकायतों के निराकरण के निर्देश भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए





