मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी
कम लागत अधिक लाभ : कृषक नैनों यूरिया एवं डीएपी का उपयोग करें
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने गुरूवार 27 जून को जिले के युवा कृषक एवं उद्यमी अंकुश चौकसे एवं विनय को इफको (IFFCO) के माध्यम प्रदाय किए गए किसान ड्रोन (farmer drone) का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, साथ ही उन्होंने दोनों युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिले के किसान बंधुओं को भी नैनों यूरिया एवं डीएपी (Nano Urea and DAP) के उपयोग करने की अपील की है।
उन्होंने कृषकों को अवगत कराया है कि सामान्य रूप से उपयोग किए जा रहे दानेदार उर्वरकों के स्थान पर नैनों यूरिया एवं डीएपी का उपयोग करने से लागत में कमी आती है तथा उनका रखरखाव भी आसान होता है। उन्होंने कृषकों से आगे आकर नवीन तकनीक को अपनाने तथा कृषि लागत को कम कर अधिकतम लाभ कमाने की अपील की है।




