छिंदवाड़ा

बढ़े हुए बिजली बिल, एवं विद्युत कटौती से परेशान किसान उतरे सड़क पर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहखेड़ के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा 06 जनवरी 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मोहखेड़ ब्लॉक सहित जाम फिडर क्षेत्र में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती एवं बढे हुए बिजली के बिल को लेकर जाम उमरानाला क्षेत्र के किसानो सहित मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो की उपस्थिति में विद्युत मंडल कार्यालय उमरानाला मे ज्ञापन सौपा गया किसानों द्वारा बताया गया की बार-बार बिजली की कटौती हो रही है जिससे किसानों की मोटर जल रही है एवं किसानों की सिंचाई नहीं हो पा रही है जिससे किसान परेशान है ।

साथ ही विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा किसानों के बिजली बिल को सीधे डबल कर दिया गया है जैसे 2 एचपी की मोटर का किसान से पांच एचपी एवं पांच एचपी का बिल 7 ॥क्क का वसूला जा रहा है किसानो की माली हालत खराब है इसके उपरांत भी विद्युत वितरण कंपनी किसानों पर कहर ढा रही है जाम क्षेत्र के किसानों ने जमकर सड़क पर प्रदर्शन किया सड़क पर रैली निकाली एवं ज्ञापन सोपा गया किसानो की समस्या हल ना होने पर 7 दिन के बाद किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहखेड के तत्वाधान में किया जाएगा ।

कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर मोहने,जनपद सदस्य विजय गावंडे किशोर डोंगरे, मोरेश्वर घटकड़े गुलाब चौधरी रामकृष्ण चौरसिया अशोक फरकारे शिवराव गावंडे सूरज सोनघरे मनोज कड़वे महेश बनवारी चंचलेस अल्डक अतुल अल्डक रामाजी बुआडे बंटी फटींग नरसिंह साहू देवाजी मदनकर शशिकांत जामकर निशांत अल्ड़क ओमनारायण राजनकर कैलाश डोंगरे पंकज कुशनेकर गज्जू घोरके हितेश सोनारे पांडुरंग लोखंडे चंद्रशेखकर लिखितकर मित्रनंदन लोखंडे मनोज लोखंडे शुशील जामकर मानिक भावरकर अजय साहू एवं और भी बड़ी तादाद में किसान भाई एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button