Seoni 06 January 2025
सिवनी यशो:- 05 जनवरी 2025 को एक वन्याजीव बाघ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थाल वन भूमि कक्ष क्रमांक 650 बीट विजयपानी वन परिक्षेत्र पेंच मोगली अभ्यारण्य, कुरई के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्वॉयवड की सहायता से घटना स्थाल एवं उसके आस – पास छानबीन की कार्यवाही की गई।
दिनांक 06/01/2025 को पोस्ट मार्टम विशेषज्ञ वन्य जीव चिकित्स क डॉ. अखिलेख मिश्रा, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी तथा डॉ. अक्षय बंसोड़, जिला पशु चिकित्समक, सिवनी के द्वारा किया गया है। वन्य जीव बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये, केवल एक अंगूठे के नाखून को निकालने की असफल प्रयास किया गया।
निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीूकरण की कार्यवाही क्षेत्र संचालक,देवप्रसाद .,तहसीलदार, कुरई शंशांक मेश्राम,उप सरपंच, खवासा कासिम खान,एनटीसीए प्रतिनिधि, आदित्यर जोशी,वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश मिश्रा, व अन्य् की उपस्थिति में की गई। उपरोक्तय समस्त, कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।






