WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

वीडियो मिलने से वन अपराध में राजा का साथ देने वालो में भय

राजा और उसके तीन साथी एसटीएसएफ की कस्टडी में

सिवनी यशो:- वन्य प्राणियों के अंगो की तस्करी और वन्य प्राणियों के शिकार सहित अन्य अपराधों के सरगना राजा शरीफ की गिरफ्तारी से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में राजा शरीफ के साथियों में हड़कंप मचा हुआ है । महाराष्ट्र पुलिस की गिर$फ्तारी के बाद मध्यप्रदेश एसटीएसएफ ने राजा शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है । राजा शरीफ को एसटीएसएफ ने गिरफ्तार करने के बाद सिवनी जिले के बरघाट एवं सिवनी नगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । बरघाट एवं सिवनी से राजा शरीफ के साथियों की गिरफ्तारी के बाद अनेक ऐसे व्यक्ति भयभीत है जो राजा शरीफ के साथ कहीं न कहीं साथ रहे है । बताया जा रहा है कि राजा शरीफ ने कोरोना काल में लाँकडाउन के दौरान बरघाट में रहकर समय बिताया है इसी दौरान कुछ शिकार भी किये गये और इन शिकार के समय अनेक व्यक्ति साथ रहे है राजा शरीफ अपने शिकार किये वन्य जीव के साथ वीडियो बनाता था । इस प्रकार के वीडियो बनाये जाने के कारण कुछ ऐसे व्यक्ति भी है जो उसके साथ रहे है वे इस बात से भयभीत है कि कहीं वीडियो में उन्हें तो नहीं पहचाना जा रहा है या राजा शरीफ सहित अन्य पकड़े गये आरोपी उनका नाम तो नहीं उगल देंगे । इस प्रकार की आशंकाओं के कारण अनेक उनके साथी भयभीत बताये जा रहे है और उनमें से कुछ मोबाईल बंद कर चुके है तो कुछ फरार हो गये है ।

यहां बता दें कि शिक्षा के अधिकार कानून में हुई धांधली की जांच के दौरान नागपुर की सदर पुलिस ने एक बड़ा रैकेट उजागर किया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपन्न परिवारों के बच्चों का आरटीई के तहत प्रवेश करवाने वाले शाहिद शरीफ का भाई राजा शरीफ न सिर्फ उसके काले धंधे में साथ देता था बल्कि वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी भी करता था। सिवनी के जंगलों में राजा और उसके साथियों ने जंगली जानवरों का शिकार किया। उनके अंगों को आरोपी विदेश में बेचते थे। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के वन विभाग को दी गई। राजा को न्यायालय से जमानत मिलने का अनुमान पहले ही लगाया जा चुका था। इसीलिए एमपी की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की टीम नागपुर पहुंच गई। सदर पुलिस ने राजा पर प्रतिबंधक कार्रवाई करने के लिए हिरासत में लिया। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हुई एसटीएसएफ की टीम ने राजा को गिरफ्तार कर लिया। राजा के खिलाफ एमपी वाइल्ड लाइफ पोचिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राजा की गिरफ्तारी के साथ ही एसटीएसएफ ने उसके साथी सिवनी निवासी आमिर अजीज उर्फ अत्तू अब्दुल अजीज, जाफर खान दिलावर खान और शादाब खान शेख खालिद को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों को न्यायालय ने वन विभाग की हिरासत में भेज दिया है। यहाँ बता दें कि राजा शरीफ के मोबाईल को खंगालने पर नागपुर पुलिस को वन्य जीवों के शिकार और अंगो के अवशेष से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुये है । जिसके आधार पर मध्यप्रदेश वन विभाग की एसटीएसएफ टीम आरोपियों को तलाश रही है । बरघाट क्षेत्र में राजा शरीफ का साथ देने वालो की संख्या अधिक बतायी जा रही है ।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!