मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस – सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण और सम्मान समारोह

सुजीत जैन ने मुख्य भवन में ध्वजारोहण किया, देशभक्ति कार्यक्रमों और मेधावी विद्यार्थियों व आचार्यों का हुआ सम्मान

Seoni 15 August 2025

सिवनी यशो:- स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ पर विद्या भारती सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरोगंज, सिवनी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और देशभक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

मुख्य भवन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा,  सुजीत जैन ने राष्ट्रध्वज का आन, बान और शान के साथ ध्वजारोहण किया।

सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस - सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण और सम्मान समारोह - Seoni News

ध्वजारोहण के उपरांत मां सरस्वती, भारत माता और ‘ॐ’ के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय के भैया-बहनों ने जोश और उमंग से भरपूर मनमोहक देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस - सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण और सम्मान समारोह - Seoni News

मंच पर मुख्य अतिथि के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता  हरि सिंह ठाकुर,  चंद्रशेखर ठाकुर, विद्या भारती जिला सचिव  विनीत अग्रवाल तथा विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  दीपक साहू विराजमान रहे।

इस अवसर पर कक्षा पंचम, अष्टम, दशम और द्वादश के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :– सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस — फुटबॉल स्टेडियम में जिलास्तरीय समारोह भव्यता से सम्पन्न

साथ ही, विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाली आचार्य दीदियों का भी सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया।

सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस - सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण और सम्मान समारोह - Seoni News

समस्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बहनों  स्वीरा राय (कक्षा 6), दीक्षा राय (कक्षा 11) और डेजी शरणागत (कक्षा 10) ने किया।

आभार प्रदर्शन विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित नागरिक, अभिभावक, बंधु-भगिनी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रमुख उपस्थितियों में –

डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. सरीन,

 अशोक बघेल,

 विनोद रंहगडाले,

 गजानन पंचेश्वर,

 रमेश सनोदिया,  

प्रवीण मिश्रा,

ओमप्रकाश अग्रवाल रानू,

समिति कोषाध्यक्ष  मनोज मर्दन त्रिवेदी,

श्रीमती कल्पना मिश्रा और  शिवम राजपूत शामिल रहे।

सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस - सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण और सम्मान समारोह - Seoni News

इसके साथ-साथ विद्यालय के नवीन भवन ‘केशव कुंज’ में भी ध्वजारोहण हुआ, जहां वरिष्ठ व्याख्याता  अशोक बागवान एवं वरिष्ठ आचार्य  अनिल नाविक ने तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर दोनों के परिवारजन भी आयोजन में उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button