सिवनी यशो:- सिवनी की पावन धरा पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा नगर के पालीटेक्निक मैदान पर आयोजित श्रीराम कथा हेतु 07 सितंबर 2023 को सनातन धर्म परंपरा अनुसार ध्वजा स्थापना की जावेगी। श्रीराम कथा का पुण्य कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व 07 सितंबर को प्रात: 11:00 बजे ध्वजा स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ होकर सनातन धर्म संस्कृति अनुसार पूर्ण विधि विधान से अभिजीत मुहूर्त रोहिणी नक्षत्र मे ठीक प्रात: 11:30 बजे पावन ध्वजा स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी द्वारा समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, श्रद्धालुगणों, समस्त जनमानस से ध्वजा स्थापना के पुनीत कार्यक्रम मे प्रात: 11:00 बजे उपस्थिति का आग्रह किया गया है। ज्ञात हो कि भगवान शिव की नगरी सिवनी की पावन धरा पर विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी द्वारा आगामी 9 सितंबर से 17 सितंबर 2023 तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन नगर के पालीटेक्निक मैदान मे किया जा रहा है। जिसमे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की जीवन गाथा श्री रामकथा की अमृत बर्षा चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु *श्री रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज* के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से संध्या 07 बजे तक प्रवाहित होगी।



