
सिवनी यशो :- सिवनी की पावन धरा पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा नगर के पालीटेक्निक मैदान में आगामी 09 सिंतबंर से चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से पतित पावनी श्रीराम कथा प्रारंभ होने वाली है इस कथा के आयोजन के पूर्व बुधवार 07 सितंबर 2023 को सनातन धर्म शास्त्रीय विधान से ध्वज स्थापना विद्वान आचार्यो के मार्गदर्शन में संपन्न करायी गयी । बुधवार को प्रात: 11:00 बजे ध्वज स्थापना कार्यक्रम वैदिक मंत्रों की झंकारयुक्त ध्वनि से प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य यजमान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के बहनोई एवं बहन रहे जिन्होंने सनातन धर्म संस्कृति अनुसार पूर्ण विधि विधान से अभिजीत मुहूर्त रोहिणी नक्षत्र मे ठीक प्रात: 11:30 बजे पावन ध्वज स्थापना के वैदिक आचार्यो के माध्यम से की । इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन तथा नगर के धर्मप्रेमी उपस्थित रहे ।
यहाँ बता दें कि विश्व प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ राम भद्राचार्य जी महाराज की कथा होना सौभाग्य का विषय है । रामभद्राचार्य जी महाराज आध्यात्मिक गुरु और जन्म से ही सूरदास हैं. ये शिक्षक भी हैं, संस्कृत के विद्वान भी हैं, दार्शनिक, लेखक, संगीतकार, गायक, नाटककार, बहुभाषाविद और 80 ग्रंथों के रचयिता भी हैं. हम बात कर रहे हैं धर्म चक्रवर्ती तुलसी पीठाधीश्वर और पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी स्वामी महाराज अपने असाधरण कार्यों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण को समर्पित किया. नेत्रहीन होते हुए भी उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से कई भविष्यवाणियां की जिनमें कई सत्य हुई. इन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान है और 80 ग्रंथों की रचना कर चुके हैं. साथ ही ये विश्व का पहला विकलांग विश्वविदयालय भी चला रहे हैं।
ऐसे मानस मर्मज्ञ विद्वान कथाकार के मुखारविंद से रामकथा का पवित्र प्रवाह होने जा रहा है ऐसे सौभाग्यशाली क्षणों में सहभागिता हमारे लिये पुण्य प्रदान करने वाला होगा ।


