मध्यप्रदेशसिवनी

गंदगी फैलाने वालो पर की गई चालानी कार्यवाही

Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :-  आज दिनांक 22 मई 2025 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी विशाल सिंह मस्कोले के निर्देशन में नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग अमले के द्वारा दादू धर्मशाला, भगत सिंह वार्ड सिवनी स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि दुकानदार द्वारा दुकानों के सामने पालीथिन व अन्य सामग्री फेंकी गई है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के अमले स्वच्छता पर्यवेक्षक अभय बघेल, संबंधित वार्ड के प्रभारी रितेश डागोर और योगेश लाहोरिया द्वारा सफाई का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों जिसमें प्रतीक सदाफल, नीरज किराना दुकान, राजेश किराना, निखिल हिन्दुजा एवं जय गणेश किराना दुकान के उपर सड़को में गंदगी फैलाने पर 100-100 का जुर्माना लगाया गया कुल 500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।
  वहीं सायं के समय चौपाटी क्षेत्र में स्वच्छता पर्यवेक्षक सुंशात पांडे, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक राज पवमें, वार्ड प्रभारी नीरज गोदरे, पन्ना बघेले एवं तुलसी करोसिया द्वारा दुकानों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान दुकानों के सामने गंदगी पाये जाने पर 19 दुकानदारों पर कुल 1900 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई एवं उन्हे गंदगी न करने की समझाईश भी दी गई। इस प्रकार जोन 01 एवं जोन 02 में कुल 2400 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। 
   सीएमओ विशाल सिंह मस्कोले ने नगर वासियों एवं दुकानदारों से अपील की है कि सड़को में गंदगी न फैलाये नगर को स्वच्छत एवं सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करें सफाई का उल्लंघन करने पर यह चालानी कार्यवाही की जावेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!