क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

वन विभान ने गलत बाघ को ट्रैंकुलाइज किया, विभाग से मांगा गया स्पष्टीकरण

सिवनी यशो: मध्य प्रदेश के सिवनी में गलत बाघ को बेहोश कर पकडऩे की शिकायत के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने मध्य प्रदेश वन विभाग से रिपोर्ट मांगी है। गलत बाघ को बेहोश कर उसे पकड़कर नरभक्षी बाघ के रूप प्रस्तुत किया गया । इस बात की शिकायत पर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने मध्यप्रदेश वन विभाग से स्पष्टीकरण मांग है ।
दरअसल शिकायत में कहा गया है कि मध्यप्रदेश वन विभाग की टीम पिछले डेढ़ महीने में 6 लोगों की जान लेने वाले एक बाघ को पकडऩे के लिए गई थी। टीम ने बाघ को पकडऩे के लिये काफी मेहनत की और एक बाघ बेहोश कर दिया और उसे लंबी चले रेस्क्यु के पश्चात पकड़ लिया गया परंतु उसी क्षेत्र में तीन घंटे बाद ही एक अन्य महिला को बाघ ने मार डाला था।
वन विभाग की इस जल्दबाजी और बाघ के द्वारा विभाग की कार्यवाही की पोल खोल देने से मामला तूल पकड़ रहा है ।
शिकायत कत्र्ता ने अपनी शिकायत में बाघ के हमले से मनुष्य की मृत्यु हुई और इस मामले को विभाग बहुत गंभीरता से नहीं ले रहा है केवल कार्यवाही के नाम पर मनमानी कर रहा है सही तथ्यों की जानकारी के बिना जनमानस को तथा विभाग को गुमराह कर रहा है और जिसका परिणाम है कि उसके द्वारा गलत बाघ को बेहोश किया गया और उसे नरभक्षी बाघ दर्शा दिया जिसके कारण एक अन्य महिला भी शिकार हो गयी । शिकायतकत्र्ता बाघ के इस प्रकार मानव पर हमले और मानव की मृत्यु होने को हत्या की संख्या देते हुये इसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button