सिवनी यशो:- क्या सिवनी जिले में वन माफिया द्वारा जंगलो सागौन एवं उपयोगी पेडों की कटाई निरन्तर जारी है, विभाग ने इसे रोकने हेतु आज तक ध्यान क्यों नही दिया। कुरई, लखनादौन, छपारा, बरघाट, घंसौर आदि घने जंगलो के सागौन के पेडों की कटाई किसके द्वारा की जा रही है, सागौन की कटाई कमचारियों, अधिकारियों की मिलीभगत से मशीनों से की जाती है। जंगल में सागौन के पेडो के अलावा अन्य पेड भी काटे जा रहे है तो क्या इसकी जॉच करायी जावेगीं। यह अतारांकित प्रश्न सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा जारी विधानसभा सत्र में किया गया।
विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा किये गये उक्त प्रश्न का उत्तर देते हुए वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि जी नही, सामान्यत: बीट निरीक्षण एवं गस्ती के प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है एवं तत्काल कार्यवाही की जाती है। वन मण्डल अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों में अवैध कटाई रोकने हेतु बीट निरीक्षण रोस्टर तैयार कर मुख्य वन संरक्षक सिवनी से अनुमोदित कराकर रोस्टर अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा बीटों का निरीक्षण किया जाता है। इसके अतिरिक्त वन समितियों एवं वन मण्डल स्तर पर गठित उडनदस्ता दल के माध्यम से भी अवैध कटाई पर नियंत्रण रखा जाता है। अवैध कटाई पर नियंत्रण रखने के लिए रात्रि गस्ती भी की जाती है। उत्तर सिवनी वनमण्डल अंतर्गत लखनादौन, छपारा, घंसौर तथा दक्षिण सिवनी वनमण्डल अंतर्गत कुरई एवं बरघाट परिक्षेत्र के घने जंगलो में पेडो की कटाई भारत सरकार से अनुमोदित वनमण्डल की कार्ययोंजना के प्रावधानों के अनुसार पेंडो की मार्किग उपरांत उत्पादन वनमण्डल से कराये जाने के निर्देश है तदानुसार पेडों की कटाई की जा रही है।
वृक्षारोपण पर वन विभाग पाँच करोड़ से अधिक राशि व्यय करेगा
यदा-कदा अवैध कटाई के प्रकरण प्रकाश में आते है तो नियमानुसार वन अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही की जाती है। सिवनी वन वृत्त अंतर्गत जंगल में सागौन के अलावा अन्य प्रजाति के पेंडो की अवैध कटाई के प्रकरण प्रकाश में नही आये है। अत: जॉच किये जाने का प्रश्न ही उपस्थित नही होता है। आगे नागर सिंह चौहान ने वृक्षारोपण की जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु निरन्तर पूरे प्रदेश के साथ ही सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अनेक स्थानां पर विभाग द्वारा वन वृत्त के अंतर्गत उत्तर सिवनी वनमण्डल एवं दक्षिण सिवनी वनमण्डल में वृक्षारोंपण कार्य किये जा रहे है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर वनमण्डल सिवनी वर्ष 2019 में 24750 पौधे लगाये गये जिसमें से 253757 पौधे जीवित तथा 30993 पौधे दीमक, अत्याधिक गर्मी एवं वन्यप्राणियों के कारण नष्ट हो गये है जिसमें क्षेत्र तैयारी, रोपण एवं रखरखाव सहित 37911224 राशि व्यय की गयी। इसी प्रकार वर्ष 2020 में क्रमश: 35000, 28092, 6908, 7797006 राशि, वर्ष 2021 में 98750, 95376, 3374, 17762294 राशि, वर्ष 2022 में 111250, 109958, 1292, 16094047 राशि, वर्ष 2023 में 173750, 171574, 2176, 25447757 राशि व्यय की गयी तथा दक्षिण सिवनी वनमण्डल में वर्ष 2019 में 161500, 137729, 23771, 27906762 राशि, वर्ष 2020 में 41480, 37099, 4381, 8168200 राशि, वर्ष 2021 में 17000, 14460, 2540, 2982357 राशि, वर्ष 2023 में 43153, 42752, 401, 5433956 राशि व्यय की गयी साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तर सिवनी वनमण्डल में वृक्षारोपण किये जाने वाले पौधों की संख्या 137500, प्राक्कलन अनुसार लागत राशि 33316942 है तथा दक्षिण सिवनी वनमण्डल में पौधो की संख्या 163150, 24531650 राशि व्यय होना है।
पक्षियों की अनेक प्रजातियों में तेजी से कमी आ रही है
विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रदेश में विलुप्त पक्षी संबंधि प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में भूमि उपयोग एवं जलवायु परिवर्तन के कारणों से प्रदेश में बडी संख्या में पाये जाने वाले पक्षियों की भारी संख्या में कमी होने के प्रमाण नही है, किन्तु यह सही है कि विगत वर्षो में कुछ प्रजातियों के गिद्ध, खरमौर एवं सोन चिरैया की संख्या में कमी देखी गयी है। यह सही नही है कि वन विभाग सारस पक्षी के संरक्षण हेतु गंभीर नही है, बल्कि सारस पक्षी के संरक्षण के लिए अशासकीय संस्थाओं एवं स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश स्तर पर सारस पक्षी की गणना नही करायी गयी है इसलिए प्रदेश में सारस की कुल संख्या बताया जाना संभव नही है। कुछ वनमण्डलों में अशासकीय संस्थाओं एवं स्वंय सेवकों के सहयोग से पक्षी गणना करायी गयी है।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.