सैकड़ो अभिभावक हुये शामिल, बच्चो का हुआ संस्कार और शिक्षा की यात्रा प्रारंभ
संस्कारयुक्त शिक्षा का सबसे उपयुक्त संस्थान है सरस्वती शिशु मंदिर – अनिल चंद्रवंशी

सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यारंभ संस्कार के कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य करते हुये अनिल चंद्रवंशी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारवान नागरिक बनाने की जिम्मेदारी शिक्षा संस्थानों की होती है और आज हमें इस बात का गौरव प्राप्त है कि सरस्वती शिशु मंदिर में भारतीय संस्कृति के अनुरूप संस्कार युक्त शिक्षा पूरी प्रमाणिकता के साथ दी जा रही है और उसी का परिणाम का है कि देश में एक बदलाव दिख रहा है भारत की प्रगति की धमक पूरी दुनिया में गूंज रही है भारत माता की जय दुनिया में हो रही है । भारत ने अपने खोये स्वाभिमान को स्थापित करने की दिशा में अपने कदम जमाते हुये दुनिया को अपना नया परिचय दिया है यह हमारे राष्ट्रीय भाव का उत्कृष्ट प्रदर्शन है और यह सब हमारी शिक्षा का परिणाम है
देश भक्ति और चरित्र निर्माण करने वाली शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए लोगो से अपने बच्चों को शिशु मंदिर में प्रवेश कराने का आव्हान किया।

सिवनी यशो:-सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी में मां सरस्वती की आराधना के पर्व बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण, दैवीय, अलौकिक वातावरण में किया गया। 3 वर्ष से 6वर्ष तक की आयु वाले उन शिशुओं जिनकी शिक्षा का विधिवत शुभारंभ नही हुआ है, उनके लिए विद्यारंभ संस्कार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में किया गया। सैकेड़ो की संख्या में नन्हें-मुन्ने शिशुओं का प्रवेश एवं शिक्षा का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यारंभ संस्कार में शामिल हुये बच्चों एवं अभिभावको ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूजन में सहभागिता की तत्पश्चात की जिव्ह पर ओम अंकित कर उन से स्लेट पर ओम लिखाने के साथ विद्यारंभ का क्रम प्रारंभ किया गया । इस कार्यक्रम में अभिभावक बहुत ही श्रद्धा के साथ शामिल हुये तथा उन्होंने सरस्वती पूजा और सरस्वती वंदना आदि संस्कार से संबंधित विधि विधानों को मुक्त कंठ से सराहा पूरे संस्कार गायत्री परिवार के आचार्य श्री द्वारा संपन्न कराये गये ।
बसंत पंचमी उत्सव के इस आयोजन के मुख्य अतिथि अनिल चंद्रवंशी(सह विभाग कार्यवाह) रहे। जबकि आयोजन की अध्यक्षता विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक साहू ने की। इस अवसर पर अशोक बघेल(विभाग कार्यवाह), विनीत अग्रवाल(जिला सचिव विद्याभारती सिवनी), चुन्नीलाल बोपचे(विभाग समन्वयक), गंगाराम चंद्रवंशी (सेवानिवृत्त टी.आई), नूपेश जी ठाकुर(उपाध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति), नितिन चैधरी(व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी), कृष्णा साहू(पूर्व व्यवस्थापक), मनोज मर्दन त्रिवेदी(कोषाध्यक्ष), रामसिंह सनोडिया(वरिष्ठ सदस्य), डॉ दिनेश जी शर्मा(वरिष्ठ चिकित्सक) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आयोजन में सहभागी रहे।
आयोजन का शुभारंभ वीणावादिनी की वंदना एवं दीप मंत्र से हुई। अतिथि परिचय पाली प्रमुख प्रमोद सोलंकी ने दिया। समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, प्रकाश गुप्ता, कृष्ण मुरारी दुबे, अनिल नाविक ने किया। इस आयोजन में विद्यालय के भैया/बहिनों ने मॉ सरस्वती की आराधना के मनमोहक नृत्य के साथ अनेक सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन की सफलता में समस्त आचार्य परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Post Views: 183
Back to top button
error: Content is protected !!