क्राइमसिवनी

सुअर का शिकार करने वाले 5 आरोपियों को वन अमले किया गिरफ्तार

शिकार के औजारो में बंदूक, कुल्हाड़ी सहित अन्य सामग्री जप्त, लखनादौन वन अमले की कार्यवाही

सिवनी यशो:- जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सुअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगो को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात लगभग 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी ज़हाँ एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगो को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी , शिकार के फंदे के लिये उपयोग मे लाया गया जी.आई. तार और कुछ अन्य सामग्री जप्त किया गया है। 
 वन विभाग ने  5 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में लखनादौन रेन्जर उत्तम मिश्रा, आदेगाव के डिप्टी रेन्जर पदम, नाकेदार गुर्देकर सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे। वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने आज दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी कुछ लोगो ने जंगली सुअर का शिकार किया है और उसका मांस पका रहे हैं। जिसके बाद ढाना ग्राम में दबिश दी गई और एक व्यकि के घर से सुअर का पका हुआ मांस व शिकार में उपयोग लाये गई सामग्री बरामद की गई है। 5 लोगो पर प्रकरण बनाया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अनारी बल्द घनश्याम परधान उम्र 38 वर्ष ग्राम ढाना, राजकुमार बल्द धनीराम यादव उम्र 36 वर्ष ग्राम ग्राम ढाना, विजय बल्द पतिराम गौड उम्र 45 वर्ष ग्राम औडोरा, शेवसिंग बल्द वीरन गौड उम्र 70 वर्ष ग्राम ढाना, रामलाल बल्द समलसी परधान उम्र 40 वर्ष ग्राम ढाना थाना आदेगॉव के नाम शामिल हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!