विकसित संकल्प यात्रा का निकाला जाना यह प्रतीक माना जाए भारतीय जनता पार्टी मोदी की योजनाएं अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना है – राकेश पाल सिंह
पलारी यशो:- १७जनवरी दिन बुधवार को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल पलारी के ग्राम पिपरिया कला में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सामिल होकर सर्वप्रथम पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का पूजन किया।इसके पश्चात विद्या की देवी माँ सरस्वती एंव भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन किया।बच्चों के द्बारा स्वागत गीत से संकल्प यात्रा में पहुँचे अतिथियों का स्वागत किया किया।इसके पश्चात भजन मंडली द्बारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया।विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, रासन कार्ड आदि का वितरण पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने किया।विकसित भारत संकल्प यात्रा में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने कहा देश का विकास करना हो तो समस्त गांवो का विकास करना होगा।इस यात्रा का मकसद सभी तक शासकीय योजनाओं को ग्रामों में निवासरत लोगों तक पहुचाना हैं।हर व्यक्ति तक पक्का मकान हो प्रधानमंत्री आवास मिल सके, हर व्यक्ति अच्छे से अच्छा ईलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में करवा सके आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके।आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चांद तक पहुँच गया हैं।आज चंद दिनों पहले भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सबसे बड़े समुद्र में बने पुल का उद्घाटन किया।यह विकसित भारत का चित्र हैं।भारत ने सबसे पहले बेक्सिन का निर्माण किया और अन्य देशों को भी दिया।यह विकसित भारत की सही परिकल्पना हैं।इस कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रणजीत ठाकुर जी,जनपद सदस्या श्रीमती आशा डहेरिया जी,मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार ठाकुर जी,भवन ठाकुर जी,अंकित ठाकुर जी,प्रकाश ठाकुर जी,नीलेश ठाकुर जी,भोजेलाल ठाकुर जी,गज्जू ठाकुर जी,प्रकाश राय जी,संदीप सोनी जी,राजेंद्र सोनी जी,जागेश्वर ठाकुर जी,मधु ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओ,ग्रामीण जनों,समस्त विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।