क्राइमराजनीतिसिवनी

कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष पर चार युवको ने किया प्राणघातक हमला

कांग्रेस ने विधायक पर हमला कराने का लगाया आरोप

सिवनी यशो:-  कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिय़ा विभाग के जिला अध्यक्ष ऐश्वर्य सुमित मिश्रा पर नगर कोतवाली के समीप दिन दहाड़े किया गया प्राणघातक हमला जिले की कानून व्यवस्था पर अनेक प्रश्न चिन्ह कर रहा है। सुमित मिश्रा अपने मित्र जय गुप्ता के साथ पोस्ट ऑफिस के पास से अपने घर जा रहें थे, तभी चार युवक जो कि एक ही मोटर सायकल में सवार थे, मालू पेट्रोल पम्प के सामने बेसबाल के बेट और अन्य हथियारो से लेस सुमित मिश्रा पर बिना किसी डर दहशत के वार करना चालू कर दिया। जिसके कारण सुमित मिश्रा के हाथ की दो हड्डी एवं दाहिने पैर की एक हड्डी फेक्चर हो गई, सर में मार पडऩे के कारण सुमित को लगातार चक्कर आ रहें है, पेट में चाकू मारने की कोशिश की गई थी किन्तु हाथ मे चाकू रोक ली गई, उसी समय पुलिस कर्मी मुकेश विश्वकर्मा अपने साथी पुलिस वालो के साथ वहॉ से गुजर रहे थे । उनकी नजर हमला करने वालो पर पड़ी, उन्होंने बीच बचाव कर दो हमलावरों को बेसबाल के बेट के साथ पकड़ लिया-दो हमलावर फरार होने में कामयाब हो गये यदि उस समय पुलिस कर्मी मौके पर नही पंहुचते तो हमलावरों ने सुमित की जान लेने की कोई कसर नही छोड़ी थी।
    घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस  अध्यक्ष राजकुमार खुराना, बरधाट पूर्व विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया, जिला कांग्रेस संगठनमंत्री एड़ पंकज शर्मा, ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, संजय भारद्वाज, इमरान पटेल, अतुलचंद मालू, देवेन्द्रसिंह ठाकुर, राहुल उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया, पंकज बाउसकर, डॉ. एस बाबूराव, देवधर सक्सेना, देवीसिंह चन्द्रवंशी, राजिक अकील, भीष्मप्रतापसिंह अप्पू ठाकुर, सुधीर जैन, जितेन्द्र सनोडिया, राजेश मानाठाकुर, गेंदलाल भलावी, तबरेज अली, जोएब जकी अनवर, शिबू सेंगर, मनीष अग्रवाल, शाहिद नजीर, शाहिद रानू, सुनील अग्रवाल, विनोद नामदेव, विवेक राय, नमन चैरसिया, सतेन्द्र बघेल, इमरान मामू सहित अनेक कांग्रेस जन जिला चिकित्सालय पंहुचे।
पुलिस को दिये गये बयान में सुमित ने बताया कि हमलावर मारते समय यह कह रहें थे हमारे विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखता है हम तेरी आज झकर उतार देंगे। उससे स्पष्ट होता है कि यह हमला सुनियोजित षडयंत्र है जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि दो फरार हमलावरो को तत्काल गिरफ्तार कर हमले में प्रयोग किये गये हथियारों को जप्त किया जाये, तथा हमले के पीछे किस की साजिश है उन साजिशकर्ताओं पर भी मामला दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाये, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button