WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के,   गिरीश कुमार चन्द्रवंशी को छिन्दवाड़ा जिले का अध्यक्ष नियुक्त

   छिन्दवाड़ा यशो:- पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का पंजीयन क्रमांक 40064/23 की प्रबंध समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार छिन्दवाड़ा जिले में कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से श्री गिरीश कुमार चन्द्रवंशी को जिले का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। श्री चन्द्रवंशी जी से अपेक्षा की गयी है कि वे सम्पूर्ण जिले के पेंशनर्स से संपर्क स्थापित कर एवं प्रांताध्यक्ष से परामर्श कर जिले की सभी तहसीलों में अध्यक्ष मनोनित करें
   ,साथ ही जिले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलायें। अध्यक्ष नियुक्त की सूचना माननीय कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक जिला छिन्दवाड़ा को भी दी गयी है। छिन्दवाड़ा जिले के पेंशनर्स साथियों ने इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है बधाई देने वालों में वृक्षमित्र रवीन्द्र सिंह ,देवेन्द्र शाह ठाकुर ,प्यारेलाल ठाकुर , लालचंद यादव ,अजय कश्यप ,महेश मालवी आदि ।  गिरीश कुमार चन्द्रवंशी को भोपाल में पर्यावरण संसद में पर्यावरण मित्र पुरूस्कार से भी विगत दिवस प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!