Seoni 06 October 2025
सिवनी यशो:- देवी उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम धूमा में आयोजित माता महाकाली महोत्सव का भव्य विसर्जन चल समारोह आज सोमवार को निकाला जा रहा है। यह महोत्सव अपनी भव्यता और अनूठी कार्यशैली के कारण पूरे मध्यभारत में प्रसिद्ध है। माता महाकाली की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह आयोजन शरद पूर्णिमा तक श्रद्धा और उत्साह से सम्पन्न होता है।
मध्यभारत से आएंगे विशेष दल
शीतला माई महाकाली महोत्सव समिति, धूमा के अध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि इस वर्ष के विसर्जन समारोह में मध्यभारत के अनेक जिलों से विशेष प्रस्तुतियां होंगी —
-
छिंदवाड़ा से: शिव तांडव नृत्य
-
रतलाम से: अघोरी नृत्य
-
नरसिंहपुर से: ढोल-नगाड़ों की शानदार प्रस्तुति
-
मंडला से: पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य
-
साथ ही मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा कलाकारों और माँ रेवा आरती मंडल के पुजारियों द्वारा विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की भारी आमद की संभावना
हर वर्ष की तरह इस बार भी माता महाकाली के दर्शन और विसर्जन यात्रा में हजारों-लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।
भक्तजन पूरे प्रदेश से पहुँचकर नाचते-गाते हुए माता को विदाई देंगे।
नगर में जगह-जगह भंडारे,
सजावट और
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रशासन ने किए सुरक्षा इंतजाम
शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन स्थल पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण व
सहयोगपूर्ण ढंग से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं
https://www.srimandir.com/articles/mantra-aarth-or-unke-labh/kali-mantra-mantra



