मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

छपारा में 23 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, महाप्रसाद का होगा आयोजन

भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और महाप्रसाद के साथ श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील

छपारा जगन्नाथ रथयात्रा – 23 जुलाई को भव्य रथयात्रा, दोपहर 1 बजे से होगा शुभारंभ

Seoni 21 July 2026
सिवनी / छपारा यशो:-  धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 23 जुलाई को छपारा में किया जाएगा। रथ यात्रा का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे श्री राम मंदिर, छपारा से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोल्डेन टेंपल पहुंचेगी।

रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा महारानी भव्य रथ पर विराजमान रहेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन एवं जयघोष के साथ प्रभु की रथ यात्रा में सहभागी बनेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, प्रेम, सद्भाव एवं सेवा भावना का प्रसार करना है। रथ यात्रा के दौरान नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।

रथ यात्रा के समापन के उपरांत गोल्डेन टेंपल परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया है।

आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। समिति ने श्रद्धालुओं से भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को हाथ लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त करने तथा इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े :-

गुरु पूर्णिमा से पहले सभी सांदीपनि विद्यालयों का करें लोकार्पण: CM डॉ. मोहन यादव

22 जुलाई को सिवनी में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’, भव्य रथयात्रा निकलेगी; महाप्रसाद और विशाल महाभंडारे में शामिल होने का आमंत्रण

बरघाट में जनपद अध्यक्ष-CEO विवाद: वायरल VIDEO से महिला सम्मान और लोकतंत्र पर उठे बड़े सवाल

“राष्ट्रहित सर्वोपरि” के संकल्प को साकार कर रहा मातृ शक्ति संगठन: IG ललित शाक्यवार 

https://www.iskconbangalore.org/jagannatha-ratha-yatra/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button