“राष्ट्रहित सर्वोपरि” के संकल्प को साकार कर रहा मातृ शक्ति संगठन: IG ललित शाक्यवार
बालाघाट में IG ललित शाक्यवार और SP आदित्य मिश्रा से संगठन की प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश और जनसहभागिता पर हुई सार्थक चर्चा
IG ललित शाक्यवार बोले- राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प को साकार कर रहा मातृ शक्ति संगठन, बालाघाट में हुई महत्वपूर्ण चर्चा
Seoni 20 July 2026
सिवनी यशो:- मातृ शक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान संगठन की राष्ट्रहित एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में IG ललित शाक्यवार ने कहा कि मातृ शक्ति संगठन राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प को चरितार्थ कर रहा है। उन्होंने संगठन द्वारा समाज में सकारात्मक सोच, जनसहभागिता और राष्ट्र निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हुई सार्थक चर्चा से संगठन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास को लेकर प्रशासन तथा समाज मिलकर प्रभावी कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर IG ललित शाक्यवार और SP आदित्य मिश्रा ने संगठन की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
चर्चा के दौरान दोनों अधिकारियों ने Tank T-55 राष्ट्रीय स्मारक का संगठन के साथ भ्रमण करने की भी इच्छा व्यक्त की।
संगठन ने दोनों अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश नक्सलवाद मुक्त, सुरक्षित और विकासशील प्रदेश के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।




One Comment