WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गुरूनानक देव का तीन दिवसीय प्रकाश पर्व कीर्तन के साथ प्रारंभ


सिवनी यशो:-गुरुनानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है ।आगामी 27 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा पर गुरूनानक देव जी की जंयती है । नानक जी की 554 वी जयंती को धूमधाम से मानने की भव्य तैयारियाँ की गयी है और जयंती तीन दिन मनायी जायेगी । शनिवार 25 नवंबर को कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व मानने का शुभारंभ किया गया ।


गुरुनानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व पर निकाला गया नगर कीर्तन, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग जो बोले, सो निहाल, सतश्री अकाल…. और वाहे गुरु दी खालसा, वाहे गुरु दी फत्ते के जयकारे नगर की सड़कों पर गूंज उठे। सिख समाज के बच्चे, युवतियों, बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह छाया रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह प्रसादी वितरण और शर्बत वितरण किया जाता रहा। यह नजारा सिख धर्म के प्रथम गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के पहले निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा में दिखाई दिया। नगर कीर्तन यात्रा गुरुद्वारा गुरु सिंध सभा पोस्ट आफिस के पीछे से दोपहर को निकाली गई। यात्रा के पोस्ट आफिस , एमएलबी, सिंधी कॉलोनी, सर्किट हाउस चौक, बाहुबली चौक, माधवराव सिंधिया चौक, गणेश चौक जैन मंदिर होते हुए शुक्रवारी नेहरुरोड, बुधवारी छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिया, शंकर मढिया, नगर पालिका से बस स्टैंड होते गुरुद्वारा पहुच यात्रा का समापन हुआ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह, शर्बत वितरण की सेवा दी जा रही थी। यात्रा मार्ग में भव्य स्वागत जगह जगह समितियों द्वारा सम्मान किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब के वाहन और यात्रा में शामिल सिख समाज के लोगों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। अनेक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने यात्रा मार्ग में सेवा दी। हाथों में तलवार थामे चल रहे पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा में सुगंधित फूलों से सुसज्जित वाहन पर गुरु ग्रंथ साहिब को विराजित किया गया। स्त्री सत्संग जत्था और रागी कीर्तनकार शबद-कीर्तन का गायन करते चल रहे थे।

26 नवंबर

भक्तिधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को प्रात: 10 बजे आसा दीवार प्रात: 11 बजे सत्संग उसके उपरांत आम भंडारा रखा गया है । शाम 07 बजे भक्तिधाम में छिंदवाड़ा के जितेन्द्र महाराज के सत्संग एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है ।

27 नवंबर

इसी तरह दिनांक 27 नवंबर सोमवार को गुरूनानक जयंती के पावन अवसर पर प्रात: 5:30 बजे सिंधी कालोनी में प्रभात फेरी का अयोजन किया गया है। उसके पश्चात प्रात: 8:00 बजे वाहन रैली नगर के सभी जो सिंधी कालोनी के सभी मार्गो का भ्रमण करते हुये भक्तिधाम में ही समाप्त होगी । रात्रि 10:00 बजे उल्लास नगर से आयी मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है । जबकि रात्रि 01:00 बजे जन्मोत्सव, डोली उत्सव, आरती, और अरदास के उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा ।

विधायक दिनेश राय मुनमुन नगर कीर्तन यात्रा मे हुए शामिल

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!