WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बाइक सवारों पर बाघ ने किया हमला, दहशत में आए ग्रामीण

सिवनी यशो:- कुरई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बाघ आबादी वाले क्षेत्र में लगातार मूवमेंट कर रहा है ग्रामीण दहशत में है शनिवार को बिछुआ से बोरगांव जा रहे बाईक सवार पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे बाघ सवार गिर गये परंतु बाइक में सवार दोनों व्यक्ति बाघ के इस हमले से बाल बाल बच गये पंरतु बाघ के इस इस प्रकार के हमले से ग्रामीण दहशत में है । दोनों बाइक सवारों ने गांव पहुंचकर बाघ के हमले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की खासी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने गांव वालों को समझाइश दी।

बाइक सवार बिछुआ से बोरगांव जा रहे थे

बिछुआ गांव निवासी शिवपाल गोनगे अपने एक साथी नरेश भलावी के साथ बाइक में सवार होकर बिछुआ से बोरगांव जा रहा था।इसी दौरान बोरगांव के बाहर जंगल से लगे पहले मकान के पास अचानक बाघ ने चलती बाइक पर हमला कर दिया लेकिन बाघ के इस हमले से दोनो बच गए।बाइक सवार की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्रित होने के पहले बाघ जंगल की ओर भग गया।

दो दिनों से बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है

ग्रामीणों के अनुसार बोरगांव के आसपास बीते दो दिनों से बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है। गावं वाले व बाइक सवार लोगों को दो दिनों से बाघ दिखाई दे रहा है।इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास घूम रहे बाघ को पकड़ उसे घने जंगल में छोडऩे की मांग की।साथ ही वन अमले को बताया के सड़क किनारे लगी झाडिय़ों में बाघ छिप कर लोगों पर हमला कर रहा है।इसे साफ कराने की मांग भी गांव के लोगों ने की।
कुरई के बोरगांव में शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग सड़क पार कर रहे बाघ को देखकर घबरा गए और गांव लोगों को एकत्र कर लिया।गांव वालों की मांग पर सड़क किनारे लगी झाडिय़ों को साफ करा दिया गया है।साथ ही बाघ की लोकेशन का पता लगाने के लिए 72 कैमरे लगाए गए हैं।
सुदेश महिवाल, डीएफओ, दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!