Seoni 10 April 2025
सिवनी यशो:- नगर छपारा मे प्रतिष्ठित प्राचीन हनुमान मंदिर बडा बगीचा बाले दादा के नाम से प्रसिद्व है जहां छपारा नगर सहित आसपास क्षेत्र के लोग इस पावन स्थान पर आत्मिक श्रद्वा आस्था रखते है । इस सिद्ध क्षेत्र मे हनुमानजी का चमत्कारी वर्चस्व है । सच्ची श्रृद्धा भक्ति से जो भी भक्त बब्बा के दरबार में जो भी मन्नत करता है उस भक्त की मनोकामना त्वरित पूर्ण होती है। यह भी कहा जाता है कि हनुमानजी की उपासना से जीवन के सारे कष्ट मिट जाते है माना जाता है कि हनुमानजी एक ऐसे देवता है जो थोड़ी सी प्रार्थना और पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते है मंगलवार और शनिवार का दिन इनके पूजन के लिये सर्वश्रेष्ठ है।
वहीं हिन्दू पंचाग के अनुसार पौष कृष्ण अष्टमी एवं चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमानजी की पूजन करना विशेष मायने रखता है यह दिन पौष कृष्ण अष्टमी यानी हनुमान अष्टमी और चैत्र शुक्ल पूर्णिमा यानी हनुमान जयंती के नाम से भी जानी जाती है। इस प्राचीन मंदिर को भक्तगण अलग अलग नामों से पुकारते है अधिकांश भक्तगण दादा जी , बडे बब्बा कह कर अपनी अराधना करते है।
हनुमान सेवा समिति ने हनुमान जन्मोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा हनुमान मंदिर मे विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है जिसमें 11 अप्रेल को सुबह से अखण्ड रामायाण का पाठ प्रारंभ होगा एवं 12 अप्रैल की सुबह 04 बजे से हनुमान जी महराज का अभिषेक, विधि – विधान से पूजन अर्चन हनुमान जी का कीर्तन हवन का क्रम चालू रहेगा उसके बाद दोपहर 2.30 बजे से महाप्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारा होगा समिति ने समस्त भक्तजनो से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।





