WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सिद्ध हनुमान मंदिर मुंगवानी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

सिवनी यशो:- मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धा एवं भक्तिभाव से हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। हनुमान जयंती के पावन अवसर नगर से 12 किलोमीटर दूर अमरवाडा मार्ग पर स्थित ग्राम मुंगवानी कलां में सिद्ध संकट मोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष जोगेश ठाकुर द्वारा दी गईं जानकारी में बताया कि सर्वप्रथम पंडित जी द्वारा विधि विधान के साथ हनुमान जी महाराज का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद व इत्र के साथ अभिषेक किया गया । उसके बाद विधिवत पूजन अर्चना की गईं, पंडित जी द्वारा बताया गया कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार यानी संकटमोचन हनुमान का जन्म हुआ था। इन्हें संकटों और विपत्तियों को दूर करने वाले देवता भी कहा जाता है। इस बार हनुमान जयंती पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। गजकेसरी, शंख, विमल और समाधि नाम के चार राजयोग बन रहे है, साथ ही रवियोग भी दिनभर रहेगा। इस दौरान पूजन-अर्चन के साथ सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ सहित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमे सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगणों द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया!

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!