मिशन आयुषी से 7500 से अधिक बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
जिले का अनूठा नवाचार, बदल रही हैं सिवनी की बेटियों की जिंदगी
Seoni September 23, 2025
सिवनी यशो :- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में सिवनी जिला प्रशासन द्वारा मिशन आयुषी अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जिले का एक अनूठा नवाचार है, जो शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6वीं से 12वीं तक की किशोरी बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए समर्पित है।

संयुक्त विभागीय प्रयास
महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त प्रयास से विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
-
बालिकाओं का वजन, ऊँचाई और एनीमिया की जांच
-
पोषण, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता पर मार्गदर्शन
-
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जागरूकता सत्र भी
सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता
मिशन आयुषी केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक और कानूनी विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा—
-
बाल विवाह के दुष्परिणाम
-
पास्को एक्ट के प्रावधान
-
साइबर अपराध से बचाव
पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
अब तक की प्रगति
जिला प्रशासन के अनुसार, लक्षित 244 विद्यालयों में से 70 विद्यालयों में शिविर संपन्न हो चुके हैं। इनमें लगभग 7500 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
कलेक्टर का बयान
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने कहा कि –
मिशन आयुषी न केवल बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने का प्रयास है,
बल्कि यह उन्हें जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का भी सशक्त माध्यम है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष विद्यालयों में भी समयबद्ध तरीके से शिविर आयोजित कर अभियान को पूर्णता दी जाएगी।



