आखिर ऐसा क्या हुआ कि कलेक्टर ने एफआईआर करने के निर्देश दे दिये
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की सख्ती, उत्कृष्ट विभागों की सराहना और लापरवाह समितियों पर कार्रवाई के संकेत
Seoni 22 September 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी, सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई
-
बैठक की शुरुआत में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का उत्कृष्ट निराकरण करने वाले विभागों – राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक न्याय – को बधाई दी।
-
उन्होंने निर्देश दिया कि 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का नियमानुसार समाधान कर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए।
राजस्व मामलों पर विशेष जोर
-
कलेक्टर ने नामांतरण, अभिलेख सुधार और बंटवारे जैसे लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
-
अधिकारियों को तय समय सीमा में इन प्रकरणों का निपटारा करने के साथ ही राजस्व वसूली के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सेवा पखवाड़ा: हर विभाग पर जिम्मेदारी
-
स्वास्थ्य विभाग : रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के निर्देश।
-
पंचायत एवं नगरीय निकाय : बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश।
-
परिवहन विभाग : वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने को कहा।
-
महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग : आयुषी अभियान के तहत स्कूलों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों और परामर्श कैंपों का निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।
-
स्कूल शिक्षा विभाग : शिविरों की तारीख पर सभी किशोरी बालिकाओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति और स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य करने के निर्देश।
त्योहारों पर सतर्कता
कलेक्टर ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को आगामी त्योहारों — नवरात्रि, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन — को लेकर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
धान उपार्जन व किसानों की सुविधा
-
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को लेकर किसान पंजीयन व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई।
-
कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को सभी पंजीयन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम करने को कहा।
एफआईआर का बड़ा निर्देश
-
खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में प्रगति बेहद कम पाई गई।
-
इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
-
उन्होंने साफ कहा – “ऐसी समितियां जो खाद्यान्न वितरण का कार्य नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।




One Comment