मंदिर में 79 वें सप्ताह भक्तिभाव से संपन्न हुआ सुंदरकांंड एवं हनुमान चालीसा का पाठ
Seoni 09 March 2025
सिवनी यशो :- आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के साथ 79 सप्ताह से शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ लगातार किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज में जागरूकता संदेशों का प्रसारण भी किया जाता है और पूरे सप्ताह की गतिविधियों की समीक्षा हर शनिवार को की जाती है ।
79 वें सप्ताह को सुदंरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात आगामी समय में होली और नवरात्र पर्व को उत्साह के साथ मनाने पर विचार किया गया । उपस्थित भक्तों ने होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाने के साथ रासायनिक रंगों से दूर रहने और प्राकृतिक हर्बल रंगों का उपयोग करने की बात कहीं, पक्के रंगो, वार्निश और गंदगी युक्त होली से परहेज करने पर विचार किया और कहा कि होली पूरे उत्साह के साथ मनाये परंतु किसी को कोई नुकसान पहुँचे ऐसे कोई काम न किया जाये । प्रेम भाव के साथ पर्व को मनाकर पर्व की गरिमा बनाये रखे और बच्चों की परीक्षाएँ प्रारंभ है इस बात का हम सभी ध्यान रखें और अपने संपर्कित जनो से इन बात का ध्यान रखने के लिये चर्चा करें ।
धर्म और आस्था के इस केन्द्र में विद्यार्थी हनुमान जी की उपासना कर अपने मन को एकाग्र कर रहे है । इस धार्मिक स्थान से संदेश दिया गया और मोबाइल के अधिक उपयोग न करने की सलाह बहुत असरकारक रही है मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा में विद्यार्थी वर्ग की संख्या में आशातीत वृद्धि इस संदेश के सकारात्मक असर को दर्शा रहा है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के 79 वें सप्ताह विद्यार्थियों की उपस्थिती बहुत अधिक रही ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि शनिवार को 79 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान प्रदीप अग्रवाल सोमवारी चौक भैरोगंज सिवनी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सहपरिवार पहुंचकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है ।
सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।





