WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान समारोह एवं स्वेटर वितरण कार्यक्रम

सिवनी यशो:- शनिवार दिनांक 13 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में स्वेटर वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम किया गया। नगर के भैरोगंज मे स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण मे आयोजित स्वेटर वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजन व छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्री राय द्वारा किया गया। तदोपरांत मंचीय कार्यक्रम मे विधायक श्री राय एवं अतिथियों का विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा बैच लगाकर व फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान आर्शीवचन संबोधन के उपरांत श्री राय के करकमलों से विद्यालय मे अध्यनरत कक्षा मे प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री राजकुमारी बरमैया जी पार्षद, संकेत विक्की शिवहरे, शंकर माखीजा, बृजेश राजपूत, अहफाज खान, अनूप मिश्रा, केशरी सनोडिया अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ, एससी सिंग प्राचार्य, पीपी पांडे जी, देवेन्द्र ठाकुर, ओपी शर्मा श्रीमती मृदुला तिवारी, अनिल राजपूत, सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

उक्त कार्यक्रम के पूर्व मे विधायक श्री राय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बीसावाडी एवं कुकलाह पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल। तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध मे उपस्थितों को जानकारी दीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!