WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कुत्तो ने महिला की जान ले ली

सिवनी यशो:- आवारा कुत्तो की धमाचौकड़ी इस कदर बढ़ रही है कि आम आदमियों के लिये अभी तक परेशानी बनी हुयी थी परंतु यह आवारा कुत्ते मौत का कारण भी बनने लगे है । इसी प्रकार की एक घटना बरघाट विकासखंड के अरी थाना क्षेत्र में घटित हुई है जहाँ आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोंच नोंच कर उसकी जान ले ली । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार के अरी थाना क्षेत्र के गंगेरूआ की वंदना नामक महिला को कुत्तों नोंच नोंचकर बुरी तरह घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी ।
अरी पुलिस के अनुसार पोस्ट मार्टम में मौत का वास्तविक बिसरा की फारेसिंक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को बताया कि मिर्गी का दौरा पकडऩे के बाद जमीन पर गिरी महिला पर बाजार के खूंखार कुत्तों ने हमला कर लहुलुहान कर दिया। जब तक आसपास रहने वाले लोगों ने महिला को नोंच रहे कुत्तों को दूर भगाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!