हरनाखेड़ी में 19 जनवरी से विशाल श्री महाविष्णु यज्ञ एवं देवी महापुराण
नौ दिवसीय नौ कुंडीय यज्ञ, 27 जनवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा
छिंदवाड़ा यशो:- ग्राम हरनाखेड़ी (चांद) में आगामी 19 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक भक्ति, श्रद्धा और धर्म का विराट संगम देखने को मिलेगा। यहां विशाल श्री महाविष्णु यज्ञ एवं देवी महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
नौ दिवसीय नौ कुंडीय श्री महाविष्णु यज्ञ में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
इस पावन आयोजन में राष्ट्रीय प्रवचनकर्ता वृंदावन की श्रीमती राधा शर्मा द्वारा देवी महापुराण की कथा का रसपान कराया जाएगा,
वहीं यज्ञाचार्य पंडित राजेश व्यास (वृंदावन) के सानिध्य में यज्ञ संपन्न होगा।
समस्त ग्रामवासियों की समिति कर रही आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी हरनाखेड़ी (चांद) की आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्री सीताराम दादा जी की प्रेरणा से आयोजन
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान की प्रेरणा श्री सीताराम दादा जी (वैकुंठ धाम, बड़गौना सलैया) से प्राप्त हुई है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि –
आयोजन का उद्देश्य धर्म,
संस्कार और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।
27 जनवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा
आयोजन के समापन अवसर पर 27 जनवरी को पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ एवं देवी महापुराण में सहभागी बनने का आग्रह किया है।



