खेलमध्यप्रदेशसिवनी

रॉयल कप T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

प्लेयर ऑफ द मैच को मिलेगी चमचमाती बाइक, पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

Chhindwara, December 15, 2025

छिंदवाड़ा यशो:- शहर में खेल उत्साह को नई ऊँचाई देते हुए रॉयल कप लेदर बॉल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 15 दिसंबर, सोमवार को किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं रॉयल क्लब अध्यक्ष गुरजीत ‘शंटी’ बेदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
उद्घाटन मैच से पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बल्लेबाजी कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि रॉयल क्लब अध्यक्ष शंटी बेदी गेंदबाजी करते नजर आए।

शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरुआत

शुभारंभ अवसर पर सनातन पहरी पुजारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत की गई।

इसके पश्चात सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने राष्ट्रगान कर आयोजन को गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी उज्ज्वल सूर्यवंशी,

योगेश शर्मा, पल्पी सिंह, अक्कू बारापात्रे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पहले मुकाबले में तक्षशिला 11 की शानदार जीत

टूर्नामेंट अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि –

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला तक्षशिला 11 एवं शिवाजी गोल्डन के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी गोल्डन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए।

टीम की ओर से सूरज दौड़के ने सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली।

तक्षशिला की ओर से गेंदबाज रब्बू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके।

अतुल की विस्फोटक पारी, 11 ओवर में लक्ष्य हासिल

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तक्षशिला 11 के बल्लेबाज अतुल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली।

उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत तक्षशिला 11 ने मात्र 11 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच को मिली चमचमाती बाइक

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तक्षशिला 11 के बल्लेबाज अतुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयोजन समिति द्वारा इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच को आकर्षक बाइक पुरस्कार के रूप में प्रदान की जा रही है,

जिससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

https://www.etvbharat.com/hi/state/narmadapuram-women-blind-t-20-world-cup-winner-sunita-sarathe-reached-her-village-pipariya-nayagaon-madhya-pradesh-news-mps25120803223

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!