श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर लखनादौन में श्रीमद्भागवत महोत्सव से धर्ममय हुआ वातावरण
समापन पर विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Seoni 18 December 2025
सिवनी यशो: – श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, लखनादौन में श्रीवास्तव परिवार के यजमानत्व में आयोजित श्रीमद्भागवत महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया। 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चले इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथा व्यास पं. धर्मवीर तिवारी ने श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तिमार्ग और जीवन मूल्यों का सार सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिदिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से वातावरण धर्ममय और भक्तिमय बना रहा।
समापन अवसर पर गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
महोत्सव के समापन अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन भैया’, लखनादौन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना बलराम गोल्हानी, उपाध्यक्ष श्रीमती विजूषा प्रदीप राजपूत, छपारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
श्री संकटमोचन हनुमान समिति की ओर से गिरीश पाठक,
प्रो. रामसिंह ठाकुर,
पुरुषोत्तम तिवारी,
राममणि त्रिवेदी,
राजेन्द्र श्रीवास्तव सहित समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
आयोजक आशीष-वर्षा श्रीवास्तव एवं
अभिषेक-निशा श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं,
सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-
जनसहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

