WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशव्यापार

सोने का मिला बड़ा भंडार, ग्रामीणों में अपार खुशी

भोपाल: घूरे के दिन भी फिरते है, इस प्रकार की लोकोक्तियों को तब प्रमाणिकता मिल जाती है जब उपेक्षित पड़े छोटे से गांव में कोई बड़ा खजाना मिल जाता हैं। जैसे सिल्फोरी और और सिधार गांव के मध्य में स्थित गुडहर पहाड़ में मिला है ।

हां यह बिल्कुल सच है कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील के सिल्फोरी एवं सिधार गांव के बीच सफेद पत्थर वाले गुडहर पहाड़ में सोने का बड़ा भंडार मिला है । दोनों गांव के निवासियों में भारी खुशी का माहौल है, वे फूले नहीं समा रहे और खुशी होना भी चाहिए क्योंकि अब उनकी किस्मत चमकने वाली है, गांव के विकास का मार्ग खुल रहा है, उन्हें काम और दाम मिलेगा। 

वीरान पड़े रहने वाले गांव में पिछले कुछ समय से अधिकारियों का लगातार आना जाना तेज हो गया है।   

 यह पहाड़ गांव से सैकड़ों फीट ऊंचाई पर है। इस पहाड़ में ऊपर से देखने पर सफेद पत्थर दिखाई देते हैं, लेकिन इसकी खुदाई करने पर नीचे मिट्टी भी निकलती है। जिले के खनिज अधिकारी एके राय ने बताया कि चितरंगी तहसील के सिल्फोरी और सिधार गांव के पास गुड़हर पहाड़ है। इसमें सोना मिला है,  यहां की 149 हेक्टेयर जमीन कुंदन गोल्ड माइंस दी गई है,  जमीन का एक बार और निरीक्षण होगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर इस पहाड़ और जमीन में कितना सोना है। खदान प्रारंभ होने के  बाद इस गांव के विकास की पूरी उम्मीदें हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!