सर्व समाज की अगुवाई में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा
देश भक्ति के नारों से गुंजायमान हुई सिवनी की गलियाँ
Seoni 16 May 2025
सिवनी यशो :- भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में *राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक* कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी । सायं 4:00 बजे कन्या महाविद्यालय में सभी वर्ग के लोग एकत्रित हुये । कन्या महाविद्यालय परिसर में स्थित स्मारक स्थल पर भारत माता एवं वीर सपूतों को माल्यार्पण किया गया ।
तिरंगा यात्रा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुखों एवं नगर के गणमान्य जनों की उपस्थिती रही तिरंगा यात्रा कन्या महाविद्यालय से प्रारंभ होकर, नगर पालिका चौक से होते हुये छिंदवाड़ा चौक, मठ मंदिर रोड से होते हुये ढीमरी मुहल्ला, दुर्गाचौक से गिरजाकुंड होते हुये शुक्रवारी पहुँची जहां यात्रा का समापन किया गया । यात्रा में तिरंगा ध्वज हर व्यक्ति के हाथ में थे एवं लंबा तिरंगा बनाया गया था जिसे मातृशक्ति ने संभाला था, यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारे एवं आतंकवाद तथा पाकिस्तान विरोधी नारे लगते रहे ।
तिरंगा यात्रा मेंं, सिवनी के पूर्व सैनिक , सामाजिक संगठनों, खेल संगठन, शैक्षणिक संस्थानों, महिला संगठनों,अनेक राजनैतिक दलों के लोग, पेंशनर संगठनों, धार्मिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये ।
यात्रा के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, ब्रह्मकुमारी संस्थान गीता दीदी सहित अन्य संगठनों ने राष्ट्रप्रेम के इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल होने वाले सभी आमजनों, मातृशक्ति एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया और कहाँ कि हम सभी ने इस यात्रा के माध्यम से व्यापक संदेश दिया है कि हम सभी सेना के साथ है ।





