सिवनी

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सूची जारी, दावा आपत्ति 22 तक

Seoni 16 May 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बी.एल.सी. घटक अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की दावा आपत्ति सिवनी नगर पालिका परिषद ने नगर के सभी वार्डो से आमंत्रित किये है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पे्रेस को विज्ञप्ति में उल्लेख किया है कि दावा आपत्ति 22 मई तक स्वीकार की जायेगी उसके पश्चात आपत्ति मान्य नहीं की जायेगी ।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगरीय क्षेत्र सिवनी में वार्ड क्रं. 1 से 24 तक में म.प्र. शासन नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 (बी.एल.सी. घटक) अंतर्गत प्राप्त आनलाईन आवेदनों के दस्तावेजो का मौके पर सत्यापन किये जाने के उपरांत पात्र हितग्राहियों की सूची अनुमोदन हेतु वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किये जाने के पूर्व दावे आपत्ति प्राप्त किये जाना है।

हितग्राहियों के विरूद्ध किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो दिनांक 16/05/2025 से 22/05/2025 को समय 6 बजे तक प्रमाणित साक्ष्य सहित दावें आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि उपरांत किसी प्रकार की आपत्ति मान्य नहीं होगी। दावा आपत्ति आमंत्रण किये जाने वाले हितग्राहियों की सूची नगर पालिका परिषद सिवनी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है, जिसका अवलोकन कर निर्धारित समयावधि में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!