Chhindwara 05 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी छिन्दवाड़ा की जानिब से छिंदवाडा शहर व छिंदवाडा जिला की तमाम अवामुन्नास को ईदुल अज़हा (बकरा ईद) की बहुत बहुत मुबारकबाद पेश की जाती हैं और इत्तेला दी जाती हैं कि माह जिल हिज्ज (बकरा ईद) के चाँद का शरई सबूत मिल गया हैं, लिहाजा इदुल अजहा (बकरा ईद) का त्यौहार बतारिख 7 जून (शनिवार) को मनाया जायेगा ।
नमाज का वक्त- 1. रिसाला मस्जिद में ईदुल अज़हा की नमाज सुबह ठीक 07.30 बजे, जनाब मुफ़्ती नाहिद अशरफी साहब अदा कराएँगे। 2. नूरी मस्जिद ऊंटखाना में ईदुल अज़हा की नमाज सुबह ठीक 07.30 बजे, जनाब हाफिज उमर अली साहब अदा कराएँगे । 3. बड़ी ईदगाह में ईदुल अज़हा की नमाज सुबह ठीक 08 बजे, जनाब हाफिज हसिबुल्लाह कमर साहब अदा कराएँगे। 4. छोटी ईदगाह में ईदुल अज़हा की नमाज 08.30 बजे, जनाब हाफिज जियाउद्दीन साहब अदा कराएँगे । 5. अकबरी मस्जिद में ईदुल अज़हा की नमाज सुबह ठीक 09 बजे, जनाब हाफिज इरफ़ान रज़ा साहब अदा कराएँगे। नमाज के वक्त बारिश होने की सूरत में दोनों ईदगाहों के अलावा शहर की सभी मस्जिदों में ईदुल अज़हा (बकरा ईद) की नमाज 07:30 बजे से सुबह 09 बजे अदा की जाएगी, लिहाजा वक्त का ख्याल रखे।
अंजुमन सदर जनाब अमसाल खान और अंजुमन वर्किंग कमेटी आप तमाम लोगों से गुजारिश करती हैं कि जानवरों का वेस्टेज मटेरियल इधर-उधर न डाले, निगम द्वारा घुमाई जाने वाली कचरा गाडिय़ों पर ही डाले और रोड पर खुले में कुरबानियां न करें साफ-सफाई का ध्यान रखे जिससे किसी को भी परेशानी न हों और ईदुल अज़हा का त्यौहार पुर अमन तरीके से मनाये ।



