भू माफिया ने लोकमाता अहिल्याबाई के चबूतरे पर चलवायी जे.सी.बी.
जिला धनगर पाल गडरिया समाज ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Chhindwara 05 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- लोकमाता अहिल्याबाई देश की ऐसी प्रथम महिला थी जिनका राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है, जिनके द्वारा किये गये कार्यो को भारत देश कभी नहीं भूल सकता, ऐसी सम्मानित महिला को सम्मान दिलाने के लिये दिनांक 31 मई 2025 को संपूर्ण भारत देश में उनकी जयंती समारोह का अयोजन किया गया वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति माता अहिल्या बाई का जन्म उत्सव भव्य रूप से मनाया गया ।
वहीं छिंदवाड़ा में जिला धनगर पाल गडरिया समाज द्वारा वार्ड नंबर 3 गाडरीढाना खजरी जिला छिंदवाड़ा में स्थित शासकीय भूमि पर वर्षो से अहिल्या बाई बाटिका के नाम से गार्डन बनाकर यहॉ प्रतिमा स्थापना हेतु चबूतरा बनाकर इसकी सुरक्षा हेतु फेंसिंग की गयी थी एवं इस वर्ष जयंती समारोह के अवसर पर दिनांक 31 मई 2025 को पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके, जिले के सासंद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित आर.एस.एस. के प्रांत संयोजक, विभाग प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी जिले के प्रमुख समाचार पत्रों में समाचार पत्रों में समाचार का प्रकाशन किया गया ।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व ही समाज द्वारा उक्त स्थल पर बनाये गये चबूतरे को दिनांक 26 मई को इस शासकीय भूमि पर बने चबूतरे को भू माफिया शिव यदुंवंशी निवासी बुधवारी बाजार छिंदवाड़ा द्वारा जे.सी.बी. से तुड़वा दिया गया, इस व्यक्ति के द्वारा की गई कार्यवाही सेे जिले के पाल समाज में आक्रोष व्याप्त है, चूंकि उक्त तथाकथित व्यक्ति द्वारा उक्त चबूतरे को तुड़वाये जाने की यह पहली घटना नहीं है, दूसरी बार तुड़वाया गया परंतु समाज का चूंकि 31 मई को कार्यक्रम था इसलिये किसी भी व्यक्ति ने इस व्यक्ति के विरूद्ध शिकायत नहीं की ।
अब कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात् जिला धनगर पाल समाज द्वारा राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिलाध्यक्ष के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इस भू माफिया के द्वारा माता अहिल्या की देवी का अपमान करने के विरूद्ध तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कर रासुका की कार्यवाही करने की मांग की है । इस अवसर पर समाज के मॉ अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड म.प्र. शासन के जिला ग्रामीण प्रतिनिधि छिंदवाड़ा जगदीश पाल, जिलाध्यक्ष धनगर पाल गडरिया समाज हरिरााम पाल, सुरेन्द्र पाल, राजकुमार पाल, रामरतन पाल, मुन्नालाल पाल, नरेन्द्र पाल, ललित पाल, रामरतन पाल, प्रतीक पाल, राम दिनेश पाल सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।



