WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो मैं सिर मुंडवा लूंगा, भाजपा नेता ले रहे मजे 

अगर श्री मोदी तीसरी बार पीएम बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा।
मेरे शब्दों को लिख कर रख लो!
4 जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।
दिल्ली में सभी सात सीटें इंडिया एलायंस को मिलेंगी।
श्री मोदी का डर एग्जि़ट पोलों को उन्हें ढीला दिखाने की अनुमति नहीं देता। इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक परिणामों की प्रतीक्षा करनी होगी।
लोगों ने विरोध में जमकर वोट किया है।

इस प्रकार का बयान आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट के माध्यम से दिया है । वोटिंग समाप्त होने के पश्चात लगभग हर एग्जिट पोल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जबरदस्त वापसी के आंकड़े दिखा रहे है उस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और आम आदमी पार्टी के नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने बड़ा दावा किया है कि यदि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे।

एग्जिट पोलो के अनुसार लोकसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलने काा अनुमान तो बताया ही जा रहा है दिल्ली की सभी सीटों पर भी भाजपा की जीत के दावे एग्जिट पोल कर रहे है, एग्जिट पोलो को झुटलाते हुये विधायक और नई दिल्ली लोकसभा से आप के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा है कि यह एग्जिट पोल गलत है और उन्होंने यह तक कह दिया है कि यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते है तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे ।

भाजपा नेता ले रहे मजे 

सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सोमनाथ भारती के इस बयान के भाजपा नेता खूब मजे ले रहे है । भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर बग्गा ने सोमनाथ भारती के ट्वीट पर लिखा- मेरे प्रिय मित्र सोमनाथ भारती कह रहे हैं कि अगर मोदी दोबारा पीएम बने तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. मैं इस महान कार्य में अपना योगदान देना चाहता हूं. कृपया जो भी करें उसका वीडियो अपलोड करें ।

यहाँ बता दें कि नई दिल्ली की लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती का मुकाबला सुषमा स्वाराज की बेटी बांसुरी स्वाराज है । एग्जिट पोल में दिल्ली की सातो सीट पर भाजपा की बढ़त बतायी जा रही है ।

https://x.com/attorneybharti/status/1796906053587873817   

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!