मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

यहाँ आते है डेढ़ सौ गांव के लोग पर पीने का पानी नहीं

तहसील परिसर में लगा हैंडपंप बना शोभा की सुपारी, तहसील क्षेत्र में पेयजल को लेकर संकट

यहाँ आते है डेढ़ सौ गांव के लोग पर पीने का पानी नहीं - Seoni News

छपारा यशो:- तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक सौ पचास गांवों के मुख्यालय में पेयजल को लेकर शुरू से ही परेशानी बनी हुई हैं।
ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्र से आए पक्षकारों को साल भर सहित, इस भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
इस मामले को लेकर सभी अधिवक्ताओं ने कई बार स्थानीय तहसीलदार सहित
नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से लेकर सीएमओ को भी अवगत कराया लेकिन जिम्मेदार लोगो द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
बताया जाता है की विगत लगभग आठ माह पूर्व पानी की समस्या को देखते हुए छपारा अधिवक्ता संघ के सदस्यों की प्रयासों से एक नलकूप खनन हुआ किंतु उसमे भी स्थान चयन को लेकर गड़बड़ी हुई और वह ड्राय चला गया, जिसके चलते हैंडपंप में पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा है।वही नगर परिषद चाहे तो पेयजल आपूर्ति हेतु नल जल योजना अंतर्गत तहसील परिसर में कनेक्शन कर सकती है जिससे लोगों की समस्या हल हो जाएगी।
साथ ही नए तहसील कार्यालय बने लगभग दस वर्ष हो गए किंतु ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों के लिए बैठने, साफ पानी एवम स्वच्छ शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है, जिसको लेकर नगर के अधिवक्ता संघ सहित आम नागरिकों ने जिले के संवेदनशील कलेक्टर क्षितिज सिंगल से जनहित में
इस मामले पर ध्यान देकर उक्त समस्याओं सहित पेयजल हेतु तत्काल व्यवस्था कराए जाने मांग की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button